फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Cases and Deaths in Chandigarh, Panchkula, Mohali

कोरोना का कहर: पीजीआई में पांच ने तोड़ा दम, 35 नए संक्रमित मिले, मृतकों में दो चंडीगढ़, दो मोहाली के

Tue, 14 Jul 2020 05:08 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 14 Jul 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases and Deaths in Chandigarh, Panchkula, Mohali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पीजीआई में भर्ती पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जबकि ट्राइसिटी में 35 नए मरीज मिले। मृतकों में दो चंडीगढ़, दो मोहाली जबकि एक मरीज पंजाब के सुजानपुर का रहने वाला था। ट्राइसिटी में एक ही दिन में चार मरीजों की मौत से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में जिन दो मरीजों की मौत हुई है, उनमें धनास के ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी 50 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-46 डी निवासी 52 वर्षीय महिला शामिल हैं। धनास के मरीज को कैंसर था और उसे तीन जुलाई को गंभीर स्थिति में पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहीं, सेक्टर-46डी की मरीज शुगर से पीड़ित थी। उसे 12 जुलाई को पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट किया गया था। 
विज्ञापन


इससे पहले वह 13 दिनों तक शहर के निजी अस्पताल में भर्ती थी। इन दो मरीजों की मौत के बाद चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। वहीं, पीजीआई में भर्ती डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर का 48 वर्षीय पुरुष, मोहाली का 65 वर्षीय वृद्ध और सुजानपुर (पंजाब) का 55 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की भी इलाज के दौरान मंगलवार को पीजीआई में मौत हो गई।     

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चंडीगढ़ में मिले सभी 12 नए मरीज अपने परिवार के संक्रमित सदस्यों के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। इनमें डड्डूमाजरा के 60 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के 7 सदस्यों के सैंपल ले लिए गए हैं। वहीं धनास की 51 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसके परिवार के 4 सदस्य एसिम्टोमैटिक पाए गए हैं।

बापूधाम के 46 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसके परिवार के भी 7 सदस्य एसिम्टोमैटिक हैं। सेक्टर-32 में 45 साल के पुरुष के अलावा रामदरबार में 72 साल के वृद्ध में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसके परिवार के 8 सदस्यों का जांच का नमूना लिया गया है। वहीं, सेक्टर-19 में पॉजिटिव मिले 20 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय पुरुष और 40 वर्षीय महिला पंचकूला के संक्रमित परिवार के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। 

धनास में 28 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है उसके परिवार के 4 सदस्य एसिम्टोमैटिक मिले हैं। वहीं बड़हेरी में पॉजिटिव मिले 29 साल के पुरुष के परिवार के 5 सदस्य एसिम्टोमैटिक हैं। मनीमाजरा में 38 वर्षीय महिला व 15 माह की बच्ची पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 600 हो गई है। वहीं पीजीआई, सूद धर्मशाला व होम क्वारंटीन किए गए 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन मरीजों में सेक्टर 21, 18, 22, 30, 46, 40, 41, 15 डडूमाजरा, खुड्डा अलीशेर, खुड्डा लाहौरा, रामदरबार के मरीज शामिल हैं।

50 के पार के मरीजों में खतरा ज्यादा

कोरोना की चपेट में आने वाले बुजुर्गों की जान को खतरा सबसे ज्यादा है। मंगलवार को चंडीगढ़ के जिन दो मरीजों ने दम तोड़ा, उन सब की उम्र 50 साल से ज्यादा थी। इससे पहले भी शहर में जिन 8 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है उनमें से 5 मरीज 50 से ज्यादा उम्र के थे। केवल 3 मरीज 50 से कम उम्र के थे। उन तीन मरीजों में 3 दिन की नवजात, 35 साल और 45 साल के दो पुरुष शामिल थे।   

अब नहीं चेते तो हो जाएगी देर  
शहर में कोरोना के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या और हो रही मौतों को देखते हुए प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग चिंता में है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर अब भी लोग नहीं चेते तो स्थिति गंभीर हो सकती है। अगर कोरोना की चेन पर जल्द से जल्द ब्रेक नहीं लगाया गया तो मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन करें।  

चंडीगढ़ में अब तक कोरोना से इनकी गई जान 

  • सेक्टर-18 निवासी 83 वर्षीय वृद्धा 
  • हल्लोमाजरा निवासी 35 वर्षीय पुरुष 
  • बापूधाम निवासी 45 वर्षीय पुरुष 
  • डड्डूमाजरा निवासी 3 दिन की बच्ची
  • सेक्टर-30 की 80 वर्षीय वृद्धा 
  • बापूधाम निवासी 60 वर्षीय वृद्ध 
  • सेक्टर-16 निवासी 80 साल का वृद्ध  
  •  सेक्टर 52 निवासी 40 वर्षीय पुरुष  
  • धनास निवासी 50 वर्षीय पुरुष  
  • सेक्टर 46डी निवासी 52 वर्षीय महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed