फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus: Awareness hoarding Installed at Shri Harmandir Sahib

Coronavirus: श्री हरमंदिर साहिब में मास्क पहनकर आएं श्रद्धालु, करतारपुर कॉरिडोर पर लगे स्कैनर

Fri, 06 Mar 2020 09:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Mar 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Awareness hoarding Installed at Shri Harmandir Sahib
- फोटो : अमर उजाला

श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोनावायरस से बचने और जागरूक करने के लिए एसजीपीसी ने श्री दरबार साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार घंटा घर के तरफ गोल्डन गलियारा में बड़े-बड़े होर्डिंग स्थापित कर दिए हैं। साथ ही श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क भी पहनाए गए। श्रद्धालुओं को एक विशेष किट भी दी गई।

विज्ञापन


गोल्डन गलियारा में लगाए गए इन होर्डिंग में कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ सावधानियों पर अमल करने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही सेहत विभाग ने गोल्डन प्लाजा में एक फ्लू कॉर्नर स्थापित कर दिया है। यहां पर बैठी स्टाफ नर्सों की टीम खांसी जुकाम से पीड़ित श्रद्धालुओं को इस बात के लिए जागरूक करेगी कि सचखंड में माथा टेकने के लिए उनको कौन से परहेज करने है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभजीत कौर जोहल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को तेजी से फैलने वाला वायरस बताया है। सेहत विभाग ने एसजीपीसी के सहयोग से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मास्क-95 पहनाए हैं। विभाग की कोशिश होगी कि माथा टेकने के लिए आने वाले सभी श्रद्धालु विशेषकर विदेशी श्रद्धालु मास्क पहनकर ही सचखंड में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचखंड के मैनेजर जसविंदर सिंह दीनपुर ने कहा कि सचखंड में लाखों श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आते हैं। डॉ. प्रभजोत कौर की टीम इस वायरस के बारे में संगत को जागरूक करेगी। मास्क सेहत विभाग ही उपलब्ध करवाएगा। संगत की आमद में कोई भी कमी नहीं आई है, बल्कि संगत की संख्या बढ़ ही रही है।

एसजीपीसी द्वारा संचालित श्री गुरु राम दास अस्पताल के डॉक्टरों की टीम भी इस वायरस के बारे में जानकारी देने के लिए काम शुरू करेगी। नेपाल से आए श्रद्धालु उमेश कुमार ने कहा कि कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क पहन कर माथा टेकने जाने का प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय है।

करतारपुर कॉरिडोर पर लगाए स्कैनर

वहीं पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। इस कारण करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की जांच के लिए सीमा के दोनों तरफ स्कैनर लगा दिए गए हैं। श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए सीमा के इस पार से लगभग 800 श्रद्धालु रोजाना दर्शनों के लिए जा रहे हैं।

दुबई के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में थर्मल स्कैनर स्थापित किए: कंधारी 
दुबई के सबसे बड़े गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के चेयरमैन सुरिंदर सिंह कंधारी ने एक संदेश में बताया कि कोरोनावायरस से बचने के लिए गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वारा और बेसमेंट में टेंपरेचर स्कैनर स्थापित किए गए हैं। कोई भी श्रद्धालु जो माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा साहिब में आता है, यदि वह बुखार से पीड़ित है, तो उन्हें कहा जाएगा कि वह इस स्थिति में माथा टेकने के लिए न आए। 

ऐसे श्रद्धालुओं के बारे में दुबई हेल्थ अथॉरिटी को जानकारी दी जाएगी। गुरुद्वारा साहिब में हर श्रद्धालु का स्वागत है। शनिवार और रविवार इनकी संख्या 15 हजार हो जाती है। गुरुद्वारा कमेटी ने हैंड सेनिटाइजर की व्यवस्था शुरू कर दी है। हर दो घंटे के बाद गुरुद्वारा साहिब के बर्तन, फर्श, टॉयलेट्स और रसोई को साफ करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। 

वायरस से बचने के लिए गुरुद्वारा साहिब में करें अरदास: जत्थेदार 
जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दुनिया भर में बसे सिखों से कहा है कि वह इस वायरस से निजात पाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में अरदास करें। पाकिस्तान में भी कोरोनावायरस के मरीज मिले हैं। करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की जांच के लिए सीमा के दोनों तरफ स्कैनर लगा दिए गए हैं। श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए सीमा के इस पार से 800 से अधिक श्रद्धालु रोजाना दर्शनों के लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed