फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus: A man returned from Dubai admitted in hospital

दुबई से लौटे युवक के पेट में थी पथरी, आरोप- कोरोना का संदिग्ध बता पृथक वार्ड में भर्ती किया

Thu, 05 Mar 2020 10:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: A man returned from Dubai admitted in hospital
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)

फिरोजपुर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दुबई से लौटे एक युवक को कोरोना का संदिग्ध बताकर अस्पताल और फिरोजपुर में दहशत फैला दी। युवक के पेट में पथरी थी और एक लैब में चेकअप कराने पहुंचा था। सेहत विभाग की टीम उसे अस्पताल लेकर आई।

विज्ञापन


उसके टेस्ट किए गए। डॉक्टरों का कहना है कि उक्त युवक को दो या 14 दिन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। सेहत विभाग ने एक टीम युवक के गांव भेज दी है ताकि उसके परिजनों का भी चेकअप किया जाए।
विज्ञापन


उधर, डा. अर्शवीर कौर का कहना है कि युवक को बुखार भी नहीं है। उक्त युवक दुबई से लौटा है। उसके सभी टेस्ट किए जा रहे हैं। जिला टीवी अधिकारी डा. सतिंदरजीत कौर उक्त युवक का चेकअप कर रही हैं। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। युवक के गांव सेहत विभाग की एक टीम गई है जो उनके परिजनों का चेकअप करेगी। नियम मुताबिक उक्त युवक को दो या 14 दिन तक अस्पताल के पृथक वार्ड में रखकर पूरा कोर्स किया जाएगा। उसके बाद ही घर भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का कहना है कि बुधवार को दुबई से लौटा हूं। अमृतसर के एयरपोर्ट पर जब वह उतरा था उसका चेकअप किया गया था। चेकअप होने के बाद ही उसे एयरपोर्ट से बाहर आने दिया। गुरुवार को एक लैब में पथरी का टेस्ट कराने गया था। जब उक्त लैब वाले को दुबई से लौटने की बात कही तो उसने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को सूचित किया। 
सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने उसे कोरोना का संदिग्ध बता दिया। उसके नाम व गांव के नाम से सोशल मीडिया पर कोरोना का संदिग्ध बताकर उसे अस्पताल से भगोड़ा बता दिया। उक्त युवक ने अस्पताल के डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। युवक ने कहा कि वह अस्पताल से भागा ही नहीं है।

दूसरी तरफ, युवक का चेकअप होने पर उसके परिजन उसे घर ले जाने की बात कहने लगे तो डॉक्टरों ने उसे जाने से रोक दिया। इसी बात पर परिजनों की डॉक्टरों से कहासुनी हो गई। युवक के पिता का कहना है कि उनके बेटे के पेट में पथरी है। उनके पास लैब की रिपोर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed