{"_id":"5e7b0b7b8ebc3e775269b514","slug":"coronavirus-400-pilgrims-in-takht-sri-hazur-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शनों को गए 400 श्रद्धालु फंसे, मुख्यमंत्री से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शनों को गए 400 श्रद्धालु फंसे, मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Wed, 25 Mar 2020 01:12 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
तख्त श्री हजूर साहिब
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र और पंजाब में लगे कर्फ्यू के कारण तख्त श्री हजूर साहिब में दर्शनों के लिए गए पंजाब के 400 से अधिक श्रद्धालु वहीं फंस गए हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिख कर मांग की है कि वह केंद्र सरकार से बातचीत कर इन श्रद्धालुओं को वहां से निकालने का प्रबंध करें।
केंद्र द्वारा 24 मार्च की रात से सभी घरेलू उड़ानों पर पाबंदी लगाने के बाद इन श्रद्धालुओं के लिए और समस्याएं खड़ी हो गई हैं। एसजीपीसी ने इस सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह कुछ समय गुरुद्वारा श्री हजूर साहिब में शरण में रहें। लौंगोवाल ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एसजीपीसी पंजाब सरकार को हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।
एसजीपीसी आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के लिए सेहत विभाग को अपनी सराय देने के लिए तैयार है। एसजीपीसी द्वारा संचालित श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी सहित सभी सराय में आईसोलेशन वार्ड स्थापित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब के सभी प्रबंधकों को सैनिटाइजर और मास्क श्रद्धालुओं को हर समय उपलब्ध करवाने के आदेश दिए गए हैं। कर्फ्यू में ड्यूटी कर रहे सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस मुलाजिमों को लंगर पहुंचाने के प्रबंध किए गए हैं।
हजूर साहिब से लौटे 40 ग्रामीणों को गांव में घुसने से रोका
पटियाला के नजदीकी गांव चमारहेड़ी व द्रोण कलां में महाराष्ट्र में हजूर साहिब से लौटे 40 लोगों को ग्रामीणों ने गांव में नहीं घुसने दिया। सेहत विभाग को सूचित कर पहले सबका चेकअप करवाया गया। रिपोर्ट सही आने पर ही सभी को घरों में जाने दिया गया।