फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona: Women making people aware on social media and WhatsApp

कोरोना : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर लोगों को जागरूक कर रही महिलाएं

Fri, 20 Mar 2020 03:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
Corona: Women making people aware on social media and WhatsApp
चंडीगढ़। शहर की महिलाओं के ग्रुप कोरोना वायरस को लेकर फैल रही अफवाहों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कोई क्लब के ग्रुप में लोगों को जागरूक कर रहा है तो कोई पोस्टर अपलोड करके इस बीमारी के बारे में जानकारी दे रहा है। इसके अलावा कोई सोशल मीडिया पर तो कोई व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों को जानकारी देने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

सावधानी बरतने की जरूरत
सभी महिलाओं को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को कोरोना वायरस के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। महिलाओं को बताया जा रहा कि इस बीमारी को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों में आएं। इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। -पामेला, प्रसिडेंट, रन क्लब चंडीगढ़।
विज्ञापन

घर पर रहकर रहें सुरक्षित
इस वायरस के बारे में लोगों को जानकारी देना बेहद जरूरी है इसलिए अपने ग्रुप की सभी महिलाओं को ग्रुप मैसेज के जरिए जानकारी दे रहे हैं। अपने ग्रुप की महिलाओं को घर पर रहकर अपने आपको व परिवार को सुरक्षित रखने का संदेश दिया है। -एनवी वल्ली सिंह, अध्यक्ष, ट्यूजडे लेडीज ग्रुप।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दूसरे की मदद करें
वायरस दुनिया भर में समस्या की तरह बन गया है। इससे बचने के लिए हमें एकजुट होना होगा। एक दूसरे को हिम्मत देकर सुरक्षित रखना होगा। हम लोगों का यह ग्रुप थर्सडे लेडीज क्लब सबसे पुराना क्लब है और हमारे इस क्लब में 500 से अधिक महिलाएं सदस्य हैं। इसलिए हम लोग सभी को इस बीमारी के प्रति व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जागरूक कर रहे हैं ताकि एक दूसरे को शिक्षित करके हम इस वायरस से जंग लड़ सकें। -जयश्री शर्मा, अध्यक्ष

क्लब ने दो ग्रुप बनाए
हम लोगों की कोशिश है कि हम सभी को जो भी लेटेस्ट जानकारी मिलती है वह सभी से शेयर की जाए। ऐसा करने से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। इसलिए हमने अपने लेडीज क्लब के दो ग्रुप बनाए हैं। इसमें हम सिर्फ कोरोना वायरस को लेकर भी जानकारी दे रहे हैं, ताकि महिलाएं अफवाहों में न आकर इस बीमारी के बारे में सही जानकारी प्राप्त करें व सावधानी बरतें। -कविता, सेक्टर 15, लेडीज क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed