फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus kills in Chandigarh new infected

कोरोना वायरस से चंडीगढ़ में 10 की हुई मौत, 180 नए संक्रमित मिले

Wed, 23 Sep 2020 11:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona virus kills in Chandigarh new infected
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। यह एक दिन में अब तक पुष्ट मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही शहर में कोरोना मृतकों की संख्या 137 हो गई है। वहीं, बुधवार को 180 नए संक्रमित मिले, जिसके बाद शहर में कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या 10726 हो गई है। वहीं अभी 165 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को मिले पॉजिटिव मरीजों में पुरुषों की संख्या है 109 और महिलाओं की संख्या 71 रही। साथ ही 255 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से मौलीजागरां के 46 वर्षीय पुरुष की जीएमसीएच-32 में बीते सोमवार मौत हुई। वह कोरोना के साथ शुगर की बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं, सेक्टर-46 निवासी 53 वर्षीय पुरुष की जीएमसीएच-32 में बीते मंगलवार को, सेक्टर-21 निवासी 76 वर्षीय वृद्ध की पीजीआई में बीते शनिवार को, सेक्टर-38 निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की जीएमएसएच-16 में बुधवार को, खुड्डा जस्सू निवासी 47 वर्षीय पुरुष की जीएमएसएच-16 में बीते मंगलवार को, सेक्टर-47 निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की जीएमएसएच-16 में बीते शनिवार को मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-15 के 82 साल के वृद्ध की मोहाली के एक निजी अस्पताल में बीते सोमवार को, सेक्टर-44 निवासी 60 साल की वृद्धा की जीएमसीएच-32 में बीते मंगलवार को, सेक्टर-40 की 69 साल की वृद्धा की पीजीआई में बीते 15 सितंबर को जबकि सेक्टर-36 के 80 साल के वृद्ध की पीजीआई में बीते 14 सितंबर को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed