फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Punjab: Punjab government will deliver essential items to home

कर्फ्यू के बीच खाने-पीने की सामान को लेकर न हो परेशान, घर-घर पहुंचाएगी पंजाब सरकार

Thu, 26 Mar 2020 09:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/बठिंडा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Mar 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Punjab: Punjab government will deliver essential items to home
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : vegetable

लॉकडाउन के बाद अब पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगा हुआ है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। कोरोना के खतरे के बीच लोगों के सामने रोजमर्रा की सामान को जुटाना के संकट खड़ा हो गया है। ये संकट सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजूदरों के सामने है। हालांकि ऐसे में पंजाब में प्रशासन ने लोगों के घरों तक सामान पहुंचाने का इंतजाम किया है। लोगों के घरों तक किराना, दवाओं, दूध, सब्जियों व फलों की सप्लाई की जाएगी।

विज्ञापन


पटियाला में प्रशासन ने कसी कमर
कर्फ्यू में जिला मजिस्ट्रेट कम डीसी कुमार अमित ने पंजाब सरकार के आदेश पर कुछ छूट देने का एलान किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिले के लोगों को अति जरूरी चीजें जिनमें मरीजों के लिए दवाएं, करियाना की चीजें, सब्जियां व फल, गैस, पशुओं के लिए चारा समेत दूध की घर-घर सप्लाई और संचार सेवाएं निरंतर चालू रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने नए आदेश जारी करते हुए कहा कि यह जरूरी चीजें आम लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा और इस संबंध में सूची भी जारी की जाएंगी। 
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक ऐसे प्रबंध किए गए हैं कि वेरका और दूधियों की ओर से लोगों को सुबह 06 से 09 बजे तक और शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक घर-घर दूध पहुंचाया जाएगा। किराना का सामान, फलों व सब्जियों की दुकानों और रेहड़ियों से इनकी सप्लाई घर-घर की जाएंगी। पेट्रोल पंप सुबह छह बजे से सुबह 09 बजे तक खुलेंगे। साथ ही दवा की दुकानों को लोगों की अपील पर उनके घरों तक जरूरी दवाएं पहुंचाने की हिदायत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा: दोगुने दामों पर बेची गई सब्जी

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बुधवार को भी कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। बठिंडा के डीसी बी श्रीनिवासन ने कहा कि कर्फ्यू में कोई ढील नहीं होगी बल्कि प्रशासन की ओर से हर एक गली मोहल्ले में लोगों को उनके घरों तक दवा और राशन पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा पंजाब पुलिस के जवान हर जरूरतमंद तक दवा पहुंचाएंगे। बुधवार को भी पूरे शहर में सन्नाटा छाया रहा। 

आरओ पर लगी लंबी लाइनें
बुधवार को सुबह जैसे ही नौ बजे पीने के पानी वाले आरओ खुले तो लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। निगम की ओर से पानी के लिए आरओ तो खोल दिए गए लेकिन वहां पर किसी भी तरह के सैनिटाइजर का प्रबंध नहीं किया गया। बुधवार को प्रशासन की ओर से पास जारी कर सब्जी बेचने वाले गली मोहल्लों में भेजे गए। सब्जी विक्रेताओं ने आम दाम से दोगुने दाम पर सब्जी बेची। हाजी रत्नी निवासी गौरव का कहना था कि बुधवार सुबह जब सब्जी खरीद की तो रेट सुनकर हैरानी हुई। दूसरी तरफ डीसी लगातार दावा कर रहे हैं कि महंगे दाम पर राशन या सब्जी बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। 

लोगों ने प्रशासन से मांग की कि दूध, राशन, सब्जी एवं गैस सिलेंडर की जरूरत को पहल के आधार पर पूरा किया जाए। जिला लोक संपर्क अफसर भूपिंदर सिंह बराड़ ने मीडिया ग्रुप में डीसी बी श्रीनिवासन के निवास स्थान से राहत सामग्री भेजने का संदेश भेजकर मीडिया को वहां बुलाया। जब मीडिया कर्मी वहां पहुंचे तो किसी भी तरह की कोई राहत सामग्री नहीं थी। जब लोक संपर्क अफसर से पूछा उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों को दवा देकर रवाना करना था। गलती से राहत सामग्री का संदेश भेज दिया गया।

एसडीएम ने सुनाम में शुरू करवाई राशन व सब्जी की होम डिलीवरी 

कोरोना वायरस के चलते लगाए गए कर्फ्यू के दौरान लोगों को राशन और सब्जी मुहैया करवाने की प्रशासन ने पहल कर दी है। बुधवार को एसडीएम मनजीत कौर ने राशन और सब्जी से भरी ट्रालियां रवाना कीं। इस मौके पर उनके साथ मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुनीष सोनी के अलावा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी हाजिर थे। 

डोर-टू-डोर जाकर देंगे सब्जी, फल व दूध
फिरोजपुर जिला प्रशासन ने दूध, सब्जी व फल बेचने वालों को पास जारी किए हैं, जो डोर-टू-डोर लोगों को दूध, सब्जी व फल देंगे। इसके अलावा कुछेक मुलाजिम झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के पास जाकर उनकी मुश्किलें सुनकर उन्हें खानपान की सामग्री सप्लाई करेंगे। डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि फिरोजपुर में दूध सप्लाई के लिए 33 डेयरी वालों को पास जारी किए हैं।

सब्जी व फल की सप्लाई करने वाले 30 लोगों को पास दिए हैं, ये लोग गली, मुहल्लों व वार्डों में जाकर लोगों को सब्जी व फल बेचेंगे। गुरुहरसहाए में सात सब्जी वालों को पास दिए हैं और तलवंडी भाई में दस लोगों को सब्जी व फल बेचने के लिए पास जारी किए हैं। मुदकी में राशन के लिए 11 दुकानदारों को पास दिए हैं, जो आर्डर लेकर लोगों के घरों तक राशन पहुंचाएंगे। डीसी ने बताया कि इन सभी दुकानदारों के मोबाइल नंबर की लिस्ट जारी की गई है, सभी अधिकारियों को ये नंबर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इन सभी दुकानदारों, वेंडर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को सुबह छह से 11 बजे तक अपने उत्पादों की होम डिलीवरी की छूट दी गई है। कोई भी दुकानदार इस समय सीमा में लोगों तक सामान पहुंचा सकेगा। दुकानें खोलकर सामान बेचने की इजाजत नहीं होगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जरूरी चीजों की सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए इन वस्तुओं की सप्लाई करने वाली गाड़ियों को भी आने-जाने की छूट दी गई है। 

होम डिलीवरी के लिए प्रशासन की मुहिम के साथ जुड़े सभी दुकानदारों को कर्फ्यू पास भी बनाकर दिए गए हैं। इसी तरह केमिस्टों की भी एक सूची जारी की गई है, जिनसे लोग अपनी डॉक्टर की लिखित पर्ची सोशल मीडिया के जरिए भेजकर दवाएं घर ही मंगवा सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि होम डिलीवरी के वक्त इन लोगों को सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस को खास तौर पर ध्यान में रखना होगा। ग्राहक से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने आसपास भीड़ इकट्ठा नहीं होने देनी होगी।

उन्होंने कहा कि लोगों तक एलपीजी की स्पलाई पहुंचाने के लिए गैस एजेंसियों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रसोई गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की छूट दी गई है। गैस एजेंसियां अपना दफ्तर सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक खोल सकेंगी। दफ्तर में मालिक और स्टाफ समेत कुल 2 लोगों को ही बैठने की मंजूरी होगी। जिले में 10 पेट्रोल पंपों को खोलने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा फिरोजपुर के बड़े स्टोर्स को भी होम डिलीवरी शुरू करने के लिए कहा गया है, जल्द ही वह भी इस मुहिम से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed