पंजाब: थाली बजाते हुए निकाला मार्च, 40 पर केस, विदेश से लौटे लोगों के घरों पर लगाए पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम सिटी में प्रशासन की ओर से इकट्ठ करने पर लगी रोक के बावजूद रविवार रात करीब 40 लोग इकट्ठा होकर तालियां पीट-पीट कर मार्च निकाल रहे थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना इंचार्ज सुखदेव सिंह के मुताबिक रविवार को जनता कर्फ्यू लगा था। रात करीब सवा आठ बजे ए टैंक पटियाला के पास करीब 40 लोग इकट्ठा होकर थालियां पीट पीट कर मार्च निकालने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और इस मार्च को तितर-बितर करके लोगों को घरों को भेज दिया गया। इस मामले में सभी के खिलाफ धारा 188 आईपीसी तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस तरह जनता कर्फ्यू के बावजूद इकट्ठा होकर शराब पीने के आरोप में अनाज मंडी थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पार्टी जनता कर्फ्यू के दौरान गांव अलीपुर पास मौजूद थी। सूचना मिलने पर फोकल प्वाइंट झुग्गियों पास रेड करके मौके से इंद्रपाल निवासी पटियाला, खत्री राम निवासी अलीपुर अराइयां बाजीगर बस्ती, बचन सिंह निवासी गांव मीरांपुर को काबू किया गया, जो प्रशासन के आदेशों के बावजूद इकट्ठे होकर शराब पी रहे थे। मौके से 650 एमएल शराब व शराब पीने के बर्तन बरामद किए गए।
संगरूर: मैरिज पैलेस के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज
कोरोना वायरस को रोकने के लिएपंजाब सरकार की हिदायतों का उल्लंघन करने पर मालेरकोटला के नजदीकी गांवकुप खुर्द के समीप स्थित एक मैरिज पैलेस में विवाह समागम करने वाले पैलेस के मैनेजर खिलाफ पुलिस थाना अहमदगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। वहीं बच्चों की परीक्षा कराने वाले स्कूल के खिलाफ की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है।
एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे ने बताया कि गांव कुप खुर्द के समीप स्थित मैरिज पैलेस अंपायर कैशले में चल रहे एक विवाह समागम में निर्धारित व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति एकत्र करने पर अहमदगढ़ पुलिस ने पैलेस के मैनेजर विजय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मैनेजर पर डीसी की तरफ से 18 मार्च को जारी आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मालेरकोटला शहर में चल रहे भारत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधकों ने सोमवार को सरकार के आदेशों का उल्लंघन करते बच्चों को बुलाकर पेपर करवाया गया। पता चलते ही कार्रवाई करके स्कूल बंद करने के लिए हिदायत दी गई और स्कूल प्रबंधकों खिलाफ बनती कार्रवाई करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी को सिफारिश भेज दीगई। एसडीएम मुताबिक डीईओ डा. ओम प्रकाश सेतिया ने सूचित किया है कि भारत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मान्यता तुरंत प्रभाव से रद्द करने के लिए सचिव पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को लिखा गया है।
अबोहर: विदेश से आए लोगों के घरों के बाहर लगाए पोस्टर
कोराना वायरस की दिनों-दिन बढ़ती जा रही समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसके चलते विदेश से आए लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। विभाग ने गांव डंगरखेड़ा में विदेश से आए दो लोगों के घरों के बाहर पोस्टर लगाकर अन्य ग्रामीणों को आगाह किया है कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए विदेश से आए लोगों से दूर रहें।
गांव डंगरखेड़ा में इन दिनों दो लोग विदेश से लौटे हैं। एक युवक दुबई और दूसरा कतर से आया है। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने दुबई से आए दीवान चंद व कतर से आए महेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू के घर के बाहर पोस्टर लगाए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि विदेश से आए इन व्यक्तियों की पूरी स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
इसके बाद भी इन्हें 14 दिनों तक के लिए एकांतवास में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति प्रशासन की इस पाबंदी का उल्लंघन करता है तो उसे तुरंत क्वारंटाइन सेंटरों में भर्ती कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि विदेश से आए इन लोगों से दूरी बनाए रखते हुए अपने आप को सुरक्षित रखें। इस मौके पर फार्मासिस्ट रजिंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, विक्रमजीत सिंह मौजूद थे।