फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Chandigarh News in Hindi: How many NRIs reached Chandigarh, Administration don't Know

कोरोना: 94 हजार एनआरआई पंजाब लौटे, कितने चंडीगढ़ पहुंचे... प्रशासन को जानकारी नहीं

Sun, 29 Mar 2020 04:55 PM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Mar 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Corona virus in Chandigarh News in Hindi: How many NRIs reached Chandigarh, Administration don't Know
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब में बीते कुछ महीनों में 94 हजार एनआरआई विभिन्न देशों से लौटे हैं लेकिन इनमें से कितने चंडीगढ़ पहुंचे हैं, प्रशासन के पास इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर भी इस संबंध में चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कहा है कि शहर में कोरोना का आठवां मरीज भी ऐसा ही केस है। वह दुबई से आया लेकिन चंडीगढ़ को मंत्रालय से जो लिस्ट मिली थी उसमें उसका नाम ही नहीं था। 

विज्ञापन


अधिकारियों को डर है कि शहर में विदेश से लौटे कई लोग हो सकते हैं, जिनकी जानकारी उनके पास नहीं है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहरवासियों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति है तो प्रशासन को इसकी जानकारी जरूर दें। बीते समय में 94 हजार एनआरआई पंजाब में आए हैं। इनमें से सिर्फ 33 हजार की ट्रेस हुए हैं जिन्हें आइसोलेशन में रखा है। 
विज्ञापन


जरूरत के अनुसार कई लोगों के सैंपल लिए गए हैं लेकिन 61 हजार एनआरआई में से कितने चंडीगढ़ आए हैं, यह किसी को पता नहीं है। बदनौर ने बताया कि चंडीगढ़ के पास जो लिस्ट आई उसमें से पहले 1600 और फिर दोबारा पता चला कि 2200 लोग विदेश से आए हैं। गौरतलब है कि पंजाब में कोरोना की शुरुआत विदेश से आए लोगों की वजह से ही हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में 328 सैंपल की जांच, 35 पॉजिटिव  
पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम के अनुसार पीजीआई ने अभी तक 328 सैंपल की जांच की है। इसमें 35 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से पंजाब के सबसे ज्यादा 26 केस पंजाब, एक हरियाणा और आठ केस चंडीगढ़ के हैं। पीजीआई के पास 2200 मरीजों को रखने की क्षमता है, वर्तमान में 800 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। 


रोजाना मरीजों को छुट्टी भी दी जा रही है और नए भी आ रहे हैं। पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन में 200 बेड और वेंटिलेटर तैयार किए गए हैं। इसके अलावा इंफोसिस सराय भी है, जहां 300 बेड की सुविधा है। इसलिए शहरवासियों को डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed