फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus does not spread by running cooler and AC

क्या एसी और कूलर चलाने से फैलता है कोरोना, पीजीआई के प्रोफेसर ने दूर की लोगों की उलझन

Tue, 14 Apr 2020 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona virus does not spread by running cooler and AC
सांकेतिक तस्वीर।

तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन व रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। आगे भी अब गर्मी बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर व एयर कंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हो रहा है कि एसी व कूलर चलाने से वायरस फैल सकता है। इस मैसेज के बाद लोग गर्मी से तो जूझ रहे हैं लेकिन वे एसी व कूलर नहीं चला रहे। कई पाठकों ने इस संबंध में सवाल भी पूछे। इस बारे में पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एसोसिएट प्रोफेसर रविंद्रा खैवाल ने पाठकों के इस उलझन को दूर किया है।
विज्ञापन


प्रो. रविंद्रा खैवाल ने बताया कि अभी तक इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है कि तापमान बढ़ने से वायरस पर असर पड़ता है। इसलिए लोगों को लगता है कि यदि एसी ऑन कर दिया तो तापमान कम होगा और वायरस फैलेगा, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। लोग एसी और कूलर को ऑन कर सकते हैं। यह वायरस संक्रमित इंसान के छींकने या खांसने के दौरान निकलने वाले ड्रॉपलेट्स से फैलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जो लोग संपर्क में आएंगे, उसमें यह वायरस पहुंच सकता है लेकिन जो मास्क पहने होंगे, उस तक नहीं पहुंच पाएगा। उन्होंने बताया कि एसी ऑन करते वक्त वेंट ऑन कर दें। इससे बाहर की हवा आएगी और लोगों को ताजी हवा भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि एसी को चलाने से पहले फिल्टर को डिटरर्जेंट से साफ कर लें। इससे फिल्टर में फंसे फंगस और बैक्टीरिया भी निकल जाएंगे। फिल्टर को साफ करते वक्त मुंह में मास्क व हाथों में दस्ताने पहनना भी जरूरी है।

बढ़ने लगे दिन व शाम के तापमान
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया गया है कि अब तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। आज बादल छा सकते हैं। उसके बाद आसमान साफ रहने वाला है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रविवार रात का तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले समय दिन व रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी। मौसम शुष्क बना रहेगा।

अभी तक इस बात का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है कि तापमान बढ़ने से कोराना के वायरस पर कोई फर्क पड़ता है। लोग एसी व कूलर चला सकते हैं। एसी चलाते वक्त वेंट चालू रखें। इससे ताजी हवा भी लोगों को मिलती रहेगी। -प्रो. रविंद्रा खैवाल, एसोसिएट प्रोफेसर स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, पीजीआई चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed