{"_id":"5e7853738ebc3e768648507a","slug":"corona-virus-chandigarh-lock-down-rumor-of-earthquake-in-city-beautiful","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच चंडीगढ़ में फैली भूकंप की अफवाह, फोन आया- सोए तो पत्थर के बन जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच चंडीगढ़ में फैली भूकंप की अफवाह, फोन आया- सोए तो पत्थर के बन जाएंगे
Mon, 23 Mar 2020 12:24 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
घरों से बाहर निकले लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलोया कॉलोनी के फ्लैट से काफी संख्या में लोग सुबह 5.00 बजे अपने अपने घरों से निकलना शुरू हो गए। किसी ने अफवाह फैला दी कि भूकंप आने वाला है। इसी डर से लोग अपने अपने घरों से निकलना शुरू हो गए। देखते ही देखते ग्राउंड भर गया। सड़क पर लोग आ गए। काफी समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि सुना है कि यदि रात में आप सोएंगे तो 2.30 बजे आप पत्थर बन जाएंगे। इसी वजह से लोग रात भर जागते रहे। किसी तरह सुबह होने का इंतजार करते रहे। पुलिस माइक से अनाउंसमेंट कर रही है कि लोग घरों से बाहर न निकलें, यह अफवाह है। सभी अपने घर में ही रहें, बावजूद इसके अभी भी सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों व घरों के बाहर खड़े हैं।
विज्ञापन
यह अफवाह सिर्फ चंडीगढ़ के मलोया में ही नहीं बल्कि धनास, मनीमाजरा, इंदिरा कॉलोनी, विकास नगर सहित अन्य कालोनियों व कुछ सेक्टरों में भी फैली। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। रात 2.30 बजे से कई लोग घर के बाहर बैठे रहे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें गांव से फोन आया था कि रात के 2.30 बजे बाद से सोना नहीं है, अगर वह सोए तो पत्थर बन जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे यह अफवाह भूकंप आने की फैल गई।
विज्ञापन