फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus breaks the back of the sports industry

कोरोना वायरस ने तोड़ी खेल इंडस्ट्री की कमर, विदेशों में फंसा कारोबारियों का अरबों रुपया

Mon, 06 Apr 2020 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा सौरभ खन्ना, जालंधर
सौरभ खन्ना, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Corona virus breaks the back of the sports industry
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस की वजह से भारतीय खेल उद्योग की कमर ही टूट गई है। खेल कारोबारियों का विदेशों में अरबों रुपये का भुगतान फंसा है। लॉकडाउन के दौरान घर बैठे खेल सामान के निर्माताओं को यहीं चिंता सता रही है कि हालात कब काबू में आएंगे और उनकी पेमेंट मिलेगी एवं निर्यात शुरू होगा।

विज्ञापन


जालंधर की विश्व प्रसिद्ध खेल इंडस्ट्री और बस्ती नौ स्पोर्ट्स मार्केट से तमाम देशों में खेल सामान का निर्यात होता रहा हैं। अब सब कुछ बंद होने के कारण इंडस्ट्री मालिकों और खेल कारोबारियों पर बहुत बड़ा संकट आ गया हैं। गोदामों के अंदर काफी मात्रा में खेल सामान तैयार पड़ा है और पुराना पेमेंट विदेशी कारोबारियों के पास फंसा हैं। जो रुपये इंडस्ट्री मालिकों के पास थे, भी वे मजदूरों को वेतन के तौर पर देने पड़े। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद कोरोना तो हार जाएगा, मगर खेल इंडस्ट्री को फिर से पटरी पर लाना बहुत मुश्किल होगा। खेल कारोबारियों के अनुसार बड़े-बड़े उद्योगपति तो अपनी स्थिति को कुछ हद तक संभाल लेंगे, छोटे कारोबारियों को फिर से धंधा शुरू करने में काफी कठिनाई होगी। टोक्यो ओलंपिक, आईपीएल समेत क्रिकेट के तमाम प्रतियोगिताएं, वर्ल्ड फुटबाल समेत कई खेले प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है। इस कारण फिर से धंधा शुरु होने के बाद भी डिमांड नहीं बढ़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान, इटली से कारोबार करने से लगेगा का डर
इंडस्ट्री में तैयार होने वाले तमाम खेल सामान ईरान और इटली को भी निर्यात किए जाते थे। खेल कारोबारियों के अनुसार स्थिति कंट्रोल होने के बाद भी इन देशों के साथ कारोबार शुरू करने में डर लगेगा। ईरान में फुटबाल, कुश्ती, बास्केटबाल, शतरंज इत्यादि खेल प्रमुख हैं। 

सोशल डिस्टेंस के लिए कई खेलों पर लग सकती पाबंदी
लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सोशल डिस्टेंस बनाये रखने के कारण तमाम खेलों पर पाबंदी लग सकती है। कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। ऐसे में लॉकडाउन के हटने के बाद भी हॉकी, बास्केटबाल, वालीबाल, फुटबाल, कुश्ती, कबड्डी इत्यादि खेलों पर पाबंदी लग सकती हैं।


इंडस्ट्री को संभलने में लगेगा एक साल: कोहली 
रक्षक स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के मालिक संजय कोहली ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पूरी खेल इंडस्ट्री पर काफी असर पड़ा है। स्थिति ठीक रही तो खेल उद्योग को संभलने में कम से कम एक साल का समय लगेगा। तमाम उद्योगपतियों को अपने विदेशों में भेजे सामान की पेमेंट भी अभी तक नहीं मिली है। वहीं मजदूरों को भी मासिक वेतन देना। केन्द्र और राज्य सरकार को भी खेल इंडस्ट्री पर विशेष तौर से ध्यान देने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed