{"_id":"5feb155c8ebc3e3ba47b58c6","slug":"corona-vaccine-dry-run-completed-successfully-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण पर बड़ी खबर, पंजाब में सफल हुआ पूर्वाभ्यास, अब जगी ये उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण पर बड़ी खबर, पंजाब में सफल हुआ पूर्वाभ्यास, अब जगी ये उम्मीद
Tue, 29 Dec 2020 05:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 29 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में कोरोना वैक्सीन ड्राई रन के लिए अस्पताल में पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मंगलवार को बड़ी खबर आई। पंजाब में कोरोना वैक्सीन का दो दिन का ड्राई रन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। लुधियाना में बनाए गए सात सेंटरों पर लाभार्थियों को बुलाया गया था। ड्राई रन का उद्देश्य टीकाकरण से पहले तैयारी का जायजा लेना था ताकि अगर कोई समस्या आती है तो समय रहते उसे दूर किया जा सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने ड्राई रन के लिए देश के चार राज्यों को चुना था। इसमें पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश और असम शामिल थे। लुधियाना में ड्राई रन की रिहर्सल को सात मुख्य सेंटर में चलाया गया। इसमें सिविल अस्पताल लुधियाना, डीएमसी अस्पताल, रायकोट, जगरांवा, माछीवाड़ा, खन्ना और पायल सब डिवीजन शामिल थे। रविवार को जिला प्रशासन ने ड्राई रन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
लुधियाना के सात सेंटरों में टीकाकरण की रिहर्सल की जानी थी। सोमवार को प्रशासन ने कोविड वैक्सीन को सेंटर तक पहुंचाने का काम किया। रजिस्टर्ड लाभार्थियों को एसएमएस कर उन्हें सेंटर आने के लिए कहा गया था। हर सेंटर पर 25 लाभार्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को वैक्सीन लगाने का काम जिन 5 अधिकारियों की टीम को सौंपा गया था उन्हें टीकाकरण अधिकारी का पद दिया गया। पहले वैक्सीनेशन ऑफिसर व टीका लगवाने वाले का नाम लिस्ट से मिलान किया गया। दूसरे वैक्सीनेशन अधिकारी ने इसे कोविड एप के जरिए वेरिफाई किया। तीसरे अधिकारी डॉक्टर थे जिन्होंने वैक्सीन लगाया। चौथे और पांचवें अधिकारी को भीड़ के प्रबंधन और टीका लगवाने वाले को 30 मिनट तक मॉनीटर करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
डीसी वरिंदर शर्मा ने बताया कि ड्राई रन पूरी तरह कामयाब रहा। जब भी वैक्सीन आती है तो पहले चरण में लुधियाना के 30 हजार सेहत मुलाजिम सहित अन्य लोगों को यह वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद आंगनबाड़ी वर्करों के साथ 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगो को यह वैक्सीन दी जाएगी।