फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona vaccination in Punjab: Corona vaccination starts from today in Punjab

पंजाब में कोरोना टीकाकरण की तैयारियां पूरी, कैप्टन अमरिंदर सिंह मोहाली से करेंगे शुरूआत

Sat, 16 Jan 2021 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in Punjab: Corona vaccination starts from today in Punjab
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Coronavirus vaccine

पंजाब में 1.74 लाख स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं। पहले चरण में अगले पांच दिनों तक रोजाना 40,000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण मुहिम के तहत कवर किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य की गरीब जनसंख्या के लिए मुफ्त टीकाकरण की मांग की है।

विज्ञापन


कोविशील्ड वैक्सीन की 2,04,500 खुराकें प्राप्त होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब में प्रांतीय और केंद्र सरकार के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पहल के आधार पर वैक्सीन मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि बीमारी का बोझ घटाने और इसे आगे फैलने से रोकने के लिए गरीब लोगों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया करवाने पर विचार किया जाए। कैप्टन ने अपने पत्र में कहा कि राज्य के लोग कोविड के कारण बहुत कठिन समय से गुजरे हैं। 
विज्ञापन


कैप्टन आज करेंगे टीकाकरण की प्रक्रिया की शुरुआत
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन शनिवार सुबह राज्य में स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण की प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह 11:30 बजे मोहाली से टीकाकरण मुहिम की शुरुआत करेंगे और पहले चरण में कुल 59 टीकाकरण स्थानों पर मुहिम का आरंभ होगा। प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ही टीकाकरण की खुराकें निश्चित संख्या में हासिल होने के कारण अब मुख्यमंत्री खुद अगले चरण में वैक्सीन लगवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में भी तैयारियां पूरी

जालंधर में शनिवार से कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। सरकारी नीति में कुछ बदलाव किया गया है अब तमाम सरकारी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाया जाएगा। पहले तय किया गया था कि सेहत व पुलिस विभाग के मुलाजिमों को ही कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक में इस बात का फैसला किया गया है। विभाग अब सिविल अस्पताल, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बस्ती गुजां तथा सिविल अस्पताल, नकोदर में विभाग के 300 मुलाजिमों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। तीनों सेंटरों को एक सूची भेजी जा रही है, जिनका नाम सूची में होगा उसको ही वैक्सीन लगायी जाएगी। 

किसी दवा, खाद्य पदार्थ आदि से आपको गंभीर एलर्जी के बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देनी होगी। इसके अलावा बुखार, खून को पतला करने की कोई दवा के अलावा गर्भवती की जानकारी भी विभाग को देनी होगी। सरकार ने टोल फ्री नंबर शुरू कर दिया है। वैक्सीन और वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नं. 1075 पर ली जा सकती है। 

अमृतसर में आज तीन केंद्रों में शुरू होगा टीकाकरण

अमृतसर में कोरोना वैक्सीन दो चरणों में लगाई जाएगी। पहले चरण में शनिवार को तीन केंद्रों में वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। वैक्सीन का असर दूसरी डोज के बाद ही होगा। यह जानकारी डीसी गुरप्रीत सिंह खैरा व जिला टीकाकरण अधिकारी सुखपाल सिंह ने दी।

टीकाकरण से पहले शुक्रवार को अधिकारियों के बीच कई बैठकों का आयोजन हुआ। डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर सभी विभागों के उच्च अधिकारियों व निर्धारित टास्क फोर्स की सेवाएं ली जाएं। डीसी के अनुसार शनिवार को अमृतसर के सिविल अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेज व सीएचसी वल्ला में टीकाकरण शुरू किया जाएगा। 

गुरदासपुर पहुंची 9790 वैक्सीन की डोज
शुक्रवार को गुरदासपुर में कोरोना वैक्सीन पहुंच गई है। वैक्सीन को गुरदासपुर के पुराने सेवा अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कोल्ड चैन में रखा गया है। जिले में फिलहाल 9790 कोरोना वैक्सीन की डोज पहुंची हैं। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अमित कुमार ने कोरोना वैक्सीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिले के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इशफाक और सिविल सर्जन डॉक्टर वरिंदर जगत भी मौजूद रहे।

अमित कुमार ने बताया कि गुरदासपुर में पहले चरण में सेहतकर्मियों और अधिकारियों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। जिले में चार कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां डोज पहुंचा दी गई है। शनिवार से जिले में टीकाकरण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed