{"_id":"60655ba1adb152469515f6c0","slug":"corona-vaccination-for-persons-aged-more-than-45-started-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : 45 पार के लोगों का टीकाकरण शुरू, मेयर रविकांत शर्मा ने पत्नी संग लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : 45 पार के लोगों का टीकाकरण शुरू, मेयर रविकांत शर्मा ने पत्नी संग लगवाया टीका
Thu, 01 Apr 2021 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:06 AM IST
सार
- चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ
- 45 साल से अधिक उम्र के लोग करवाएंगे टीकाकरण
- सभी सरकारी और प्राइवेट केंद्रों में मिल रही सुविधा
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ सेक्टर 22 अस्पताल में टीका लगवाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में गुरुवार को कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ हुआ। इस चरण में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। शहर में बनाए गए सभी केंद्रों पर टीका लगवाने की सुविधा दी जा रही है। टीकाकरण की बाकी सभी प्रक्रियाएं पूर्ववत हैं।
निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि लाभार्थी को टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाना होगा, जो वह खुद करने के साथ ही केंद्र पर जाकर भी करवा सकता है। इसके अलावा शहर में बनाए गए सभी सरकारी व प्राइवेट केंद्रों पर उन्हें टीका लगाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
चौथे चरण में भी सरकारी केंद्रों पर टीका निशुल्क व निजी केंद्रों पर ढाई सौ रुपये शुल्क देने के बाद लगाया जा रहा है। डॉ कंग ने बताया कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जल्द से जल्द टीका लगवाना बेहद जरूरी हो गया है। टीका लगवाने के बाद संक्रमण की गंभीरता कम हो जाती है और मौत का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

टीका लगवाने के लिए ये जरूरी
सेक्टर आठ की डिस्पेंसरी के बाहर टीकाकरण के लिए खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. कंग ने बताया कि टीका लगवाने के लिए पंजीकरण में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पता बताना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड से उम्र का निर्धारण तय किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर पर टीके से संबंधित सूचनाएं भेजी जाएंगी।
इसका रखे ध्यान
लाभार्थियों को इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा कि अगर उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी या किसी दवा से एलर्जी हो तो वे इसकी सूचना टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने से पहले ही डॉक्टर या वहां उपस्थित पैरामेडिकल कर्मचारियों को दे दें, ताकि वे तय कर सकें कि टीका लगाया जाना है या नहीं।
2 अप्रैल को भी लगेगा टीका
2 अप्रैल को अवकाश होने के बावजूद सभी केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। डॉ. कंग ने बताया कि अवकाश के दिन भी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाकर संक्रमण से सुरक्षित करने का है। इसलिए लाभार्थी जल्द से जल्द टीका लगवाएं।

यहां बनाए गए हैं टीकाकरण केंद्र
- पीजीआई
- जीएमसीएच-32
- जीएमएसएच-16
- सिविल अस्पताल सेक्टर-45
- सिविल अस्पताल मनीमाजरा
- सिविल अस्पताल सेक्टर-22
- पुलिस अस्पताल सेक्टर-26
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-49
- 23 सिविल डिस्पेंसरी
- सेक्टर-50 हेल्थ सेंटर
- मौलीजागरां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-33
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-38
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-26
- हेल्थ सेंटर डड्डूमाजरा
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-8
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर धनास
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-33
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिटको
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-27
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मलोया
- ईएसआई हॉस्पिटल रामदरबार
- आरएचटीसी डिस्पेंसरी पलसौरा
- पीयू डिस्पेंसरी
- डेंटल हॉस्पिटल सेक्टर-25
- एबरोल ईएनटी इंस्टीट्यूट सेक्टर-22
- बेदी हॉस्पिटल सेक्टर-33
- चैतन्य हॉस्पिटल सेक्टर-44
- चंडीगढ़ सिटी सेंटर सेक्टर-8
- चोपड़ा हॉस्पिटल मनीमाजरा
- धनवंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज सेक्टर-46
- धर्म हॉस्पिटल सेक्टर-15
- ईडन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल
- ग्लोबल हेल्थ केयर सेक्टर-21
- हैप्पी फैमिली हॉस्पिटल मनीमाजरा
- हीलिंग हॉस्पिटल सेक्टर-34
- जिंदल आईवीएफ मेमोरियल सेक्टर-20
- केयर पार्टनर हार्ट सेंटर सेक्टर-19
- लैंडमार्क हॉस्पिटल सेक्टर-33
- मुकट हॉस्पिटल सेक्टर-34
- राही केयर डायलिसिस सेंटर सेक्टर-22
- रजनीश क्लीनिक सेंटर सेक्टर-40
- संतोख हॉस्पिटल सेक्टर-38ए
- संतोख क्लीनिक सेक्टर-38 सी