{"_id":"5faccedb24abfc7d661957e3","slug":"corona-update-95-fresh-covid-19-cases-in-chandigarh-and-119-cases-reported-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कोरोना से दो की मौत, 95 नए मरीज मिले, मोहाली में 119 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कोरोना से दो की मौत, 95 नए मरीज मिले, मोहाली में 119 पॉजिटिव मिले
Thu, 12 Nov 2020 11:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में बुधवार को करोना से जहां दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 95 नए मरीज मिले। वहीं, स्वस्थ होने पर 57 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। बुधवार को जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-18 निवासी 73 वर्षीय वृद्ध ने मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ डायबिटीज, हाइपरटेंशन और सांस संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
वहीं, धनास निवासी 52 वर्षीय महिला की जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही डायबिटीज की मरीज थीं। नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 53 और महिलाओं की संख्या 42 रही। मनीमाजरा से सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
बुधवार को भी वहां से सबसे ज्यादा 13 पॉजिटिव मामले सामने आए। 95 मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या 15434 हो गई है जबकि कोरोना से मौतों का आंकड़ा 243 पर पहुंच गया है। त्योहारों के कारण बाजारों में उमड़ रही भीड़ में सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम की अनदेखी का नतीजा है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच खुद को सुरक्षित रहते हुए घर पर ही रहकर दिवाली मनाएं।
विज्ञापन
मोहाली में 119 नए संक्रमित मिले
मोहाली में कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को कोरोना महामारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 119 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जो पिछले डेढ़ महीने में मरीजों की रिकॉर्ड संख्या है। इसके साथ ही 71 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि अब कोरोना से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
लोगों को मास्क पहनकर ही घर से निकलना चाहिए और बाजार में भीड़ में जाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है, जिसमें साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा। जिस व्यक्ति की मौत हुई है, प्रशासन ने उसकी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। वहीं, नए संक्रमितों में डेराबस्सी में एक, खरड़ और आसपास के इलाके के चार केस, मोहाली और आसपास के 114 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 13179 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 12106 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 822 सक्रिय केस हैं और 251 लोगों की मौत हो चुकी है।