{"_id":"5fdbb4ed8ebc3e3b8e184c40","slug":"corona-update-714-fresh-corona-cases-in-haryana-and-449-positive-reported-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी, हरियाणा में 17 तो पंजाब में 15 मरीजों ने और गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी, हरियाणा में 17 तो पंजाब में 15 मरीजों ने और गंवाई जान
Fri, 18 Dec 2020 02:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में मृत्यु दर और बढ़ गई है। सूबे में 17 और मरीजों की मौत हो गई है। जबकि 238 मरीजों की हालत नाजुक है। गुरुग्राम में दो, फरीदाबाद में चार, हिसार में एक, करनाल में एक, पानीपत में चार, कुरुक्षेत्र में एक, यमुनानगर में तीन व फरीदाबाद में एक मरीज की मौत हुई है। मरने वाले मरीजों की संख्या अब 2782 हो गई हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 714 नए मरीज आए हैं, जबकि 1257 मरीज ठीक हो गए हैं। हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 255728 हो गई है। जिसमें 245933 मरीज ठीक हो गए हैं। 7013 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 96.17 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि संक्रमण की दर घटकर 6.23 प्रतिशत है। मृत्यु दर बढ़कर 1.09 प्रतिशत पर स्थित है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन 270738 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 10358 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना संक्रमण से 15 की मौत
पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। गुरुवार को राज्य में कोरोना से 15 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 5150 पहुंच गई है। इसके अलावा 449 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 161831 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 3609574 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 161831 दर्ज की गई है। 150636 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 116 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 15 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 945 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 611 और पटियाला में 461 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। गुरुवार को 15 मौतों में गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 3, जालंधर में 3, कपूरथला में 2, लुधियाना में 1, एसएएस नगर में 1, पटियाला में 2, संगरूर में 1 शामिल हैं।