फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona update: 528 new covid-19 positive cases in Punjab and Haryana reports 1518 new cases

कोरोना : हरियाणा में आठ की और मौत, 1518 पॉजिटिव मिले, पंजाब में 20 मरीजों ने जान गंवाई

Thu, 29 Oct 2020 12:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Oct 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Corona update: 528 new covid-19 positive cases in Punjab and Haryana reports 1518 new cases
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

हरियाणा में करीब 10 दिन बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या डेढ़ हजार से पार हो गई है। आठ मरीजों ने दम भी तोड़ दिया है। फरीदाबाद में एक, हिसार में तीन, अंबाला में एक, यमुनानगर में एक, सिरसा में एक व भिवानी में एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई है। उधर, पिछले 24 घंटों में 1518 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 948 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा 205 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 162223 हो गई, जिसमें 149451 मरीज ठीक हो गए हैं। 11014 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 92.13 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.28 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 189214 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 5318 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 1758 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


पंजाब में 528 नए कोरोना के मामले, 20 ने जान गंवाई
पंजाब में बुधवार को 528 नए मरीज मिले। वहीं 20 मरीजों की जान चली गई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 356 है। बुधवार तक अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 2538610 रही। दिनभर में इकट्ठे किए नमूनों की संख्या 22643। वहीं अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 132263 रही। इसके अलावा ठीक हुए मरीजों की संख्या 123866 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में बुधवार को लुधियाना में 38, जालंधर में 67, पटियाला में 38, एसएएस नगर में 73, अमृतसर में 42, गुरदासपुर में 22, बठिंडा में 53, होशियारपुर में 28, फिरोजपुर में 15, पठानकोट में 20, संगरूर में 17, कपूरथला में 10, फरीदकोट में 18, मुक्तसर में 15, फाजिल्का में 26, मोगा में 3, रोपड़ में 17, फतेहगढ़ साहिब में 4, तरनतारन में 1, एसबीएस नगर में 11 और मानसा में 8 और बरनाला दो मामले सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed