फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona update: 2011 fresh covid-19 cases in Haryana and 17 died in Punjab

कोरोना : हरियाणा में 17 की मौत, 2011 पॉजिटिव मिले, पंजाब में 17 मरीजों की और जान गई

Sun, 08 Nov 2020 11:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Nov 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Corona update:  2011 fresh covid-19 cases in Haryana and 17 died in Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

हरियाणा में कोरोना वायरस ने 17 और मरीजों को अपना शिकार बना लिया है। जबकि 2011 नए संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। वहीं 245 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। जो वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। पंजाब में 24 घंटे में 517 नए मामले सामने आए हैं और 15 और मरीजों ने जान गंवाई हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के गुरुग्राम में एक, फरीदाबाद में दो, हिसार में छह, पानीपत में दो, सिरसा में एक, भिवानी में तीन व फतेहाबाद में दो मरीजों की मौत संक्रमण से हो गई है। इस दौरान 1638 मरीज ठीक भी हुए हैं। हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 180424 हो गई है। जिसमें 162814 मरीज ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन


15713 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट 90.24 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.43 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.05 प्रतिशत है। जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 202842 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। 5103 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 1897 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम में 523, फरीदाबाद में 421, सोनीपत में 91,हिसार में 262, अंबाला में 26, करनाल में 49, पानीपत में 32, रोहतक में 105, रेवाड़ी में 108, पंचकूला में 60, कुरुक्षेत्र में 14, यमुनानगर में नौ, सिरसा में 80, महेंद्रगढ़ में 20, भिवानी में 65, झज्जर में 75, पलवल में 43, फतेहाबाद में 10, कैथल में चार, जींद में एक, नूहं में आठ व चरखी दादरी में पांच नए मरीज सामने आए हैं।

उधर, अब तक गुरुग्राम में 33792, फरीदाबाद में 27716, सोनीपत में 10623, हिसार में 11481, अंबाला में 9150, करनाल में 8514, पानीपत में 8201, रोहतक में 8448, रेवाड़ी में 8379, पंचकूला में 7443, कुरुक्षेत्र में 6933, यमुनानगर में 5197, सिरसा में 5862, महेंद्रगढ़ में 5298, भिवानी में 4226, झज्जर में 3966, पलवल में 3516, फतेहाबाद में 3310, कैथल में 3040, जींद में 2961, नूहं में 1325 व चरखी दादरी में 1043 कुल संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

दूसरी ओर, ठीक होने वाले मरीजों में अब तक गुरुग्राम में 28934, फरीदाबाद में 25501, सोनीपत में 9924, हिसार में 9431, अंबाला में 8895, करनाल में 8137, पानीपत में 7773, रोहतक में 7207, रेवाड़ी में 7502, पंचकूला में 6994, कुरुक्षेत्र में 6523, यमुनानगर में 4933, सिरसा में 5180, महेंद्रगढ़ में 4785, भिवानी में 3787, झज्जर में 3464, पलवल में 3382, फतेहाबाद में 2902, कैथल में 2863, जींद में 2614, नूहं में 1261 व चरखी दादरी में 822 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पंजाब में कोरोना के 517 नए केस, 15 और लोगों की मौत
पंजाब में शनिवार को कोरोना के 517 नए मरीज सामने आए। वहीं संक्रामक बीमारी से 15 और लोगों ने दम तोड़ दिया। पिछले 24 घंटे में लुधियाना में 74, जालंधर में 78, पटियाला में 55, एसएएस नगर में 94, अमृतसर में 24, गुरदासपुर में 14, बठिंडा में 18, होशियारपुर में 10, फिरोजपुर में तीन, पठानकोट में 20, संगरूर में छह, कपूरथला में 10, फरीदकोट में चार, श्री मुक्तसर साहिब में आठ, फाजिल्का में 17, मोगा में चार, रोपड़ में 16, फतेहगढ़ साहिब में पांच, तरनतारन में दो, मानसा में 17 और बरनाला एक नए मरीज का पता चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed