{"_id":"5f89cb238ebc3e1a225717f3","slug":"corona-update-1227-fresh-cases-in-haryana-and-507-positive-cases-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 1227 पॉजिटिव मिले, 11 की मौत, पंजाब में 26 मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 1227 पॉजिटिव मिले, 11 की मौत, पंजाब में 26 मरीजों ने तोड़ा दम
Fri, 16 Oct 2020 10:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
हरियाणा में कोरोना से 11 और मरीजों ने दम तोड़ दिया है। जबकि 205 मरीजों की हालत अभी गंभीर हैं, जो कि वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में दो, हिसार में चार, कुरुक्षेत्र में एक, यमुनानगर में एक व जींद में एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई है। उधर, प्रदेश में कोरोना के 1227 नए केस भी सामने आए हैं, जबकि 1139 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 147933 हो गई है। जिसमें 135858 मरीज ठीक हो गए हैं। 10441 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। मरने वालों का आंकड़ा 1634 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 91.84 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.38 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 176312 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। जबकि 5435 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में फरीदाबाद में 189, गुरुग्राम में 294, सोनीपत में 74, रेवाड़ी में 54, अंबाला में 30, रोहतक में 60, पानीपत में 24, करनाल में 27, हिसार में 107, पलवल में 30, पंचकूला में 60, महेंद्रगढ़ में 44, झज्जर में 37, भिवानी में 36, कुरुक्षेत्र में 18, नूंह में 2, सिरसा में 54, यमुनानगर में 33, फतेहाबाद में 4, कैथल में 15, जींद में 28 व चरखी दादरी में 7 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में 507 नए मामले, 26 की मौत
पंजाब में शुक्रवार को 507 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 26 मरीजों की मौत हो गई। पंजाब में शुक्रवार को लुधियाना में 68, जालंधर में 54, पटियाला में 60, एसएएस नगर में 42, अमृतसर में 40, गुरदासपुर में 25, बठिंडा में 43, होशियारपुर में 23, फिरोजपुर में 18, पठानकोट में 37, संगरूर में 11, कपूरथला में 11, फरीदकोट में 10, मुक्तसर में 15, फाजिल्का में 7, मोगा में 8, रोपड़ में 2, फतेहगढ़ साहिब में 8, बरनाला में 5, तरनतारन में 5, एसबीएस नगर में 8, मानसा में 7 कोरोना के केस मिले हैं।