हरियाणा में 14 की मौत, 1128 नए पॉजिटिव, पंजाब में 12 की मौत, 617 नए मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में गुरुवार को कोरोना से 14 और मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 1128 नए केस सामने आए हैं। 1292 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। गुरुग्राम में एक, सोनीपत में दो, अंबाला में एक, हिसार में तीन, झज्जर में एक, भिवानी में एक, कुरुक्षेत्र में एक, यमुनानगर में दो, फतेहाबाद में एक व जींद में एक मरीज ने दम तोड़ दिया है, जबकि 205 मरीजों की हालत नाजुक है। 45 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं।
हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 154495 हो गई है, जिसमें 142798 मरीज ठीक हो गए हैं। 10009 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 92.43 प्रतिशत है। संक्रमण की दर 6.31 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 182046 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा है। 5632 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 1688 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में फरीदाबाद में 199, गुरुग्राम में 324, सोनीपत में 51, रेवाड़ी में 65, अंबाला में 23, रोहतक में 30, पानीपत में 11, करनाल में 28, हिसार में 137, पलवल में 46, पंचकूला में 22, महेंद्रगढ़ में 39, झज्जर में 27, भिवानी में 34, कुरुक्षेत्र में 18, नूंह में 8, सिरसा में 21, यमुनानगर में 11, फतेहाबाद में 11, कैथल में 4, जींद में 10 व चरखी दादरी में 9 नए मरीज सामने आए हैं।
पंजाब में 12 की मौत, 617 नए मामले
पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। गुरुवार को राज्य में कोरोना से 12 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 4072 पहुंच गई है। इसके अलावा 617 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 129693 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 2409686 पहुंच गई है, जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 129693 दर्ज की गई है। 121155 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 103 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 47 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 825 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 459 और पटियाला में 371 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। गुरुवार को राज्य में होने वाली 12 मौतों में अमृतसर में 1, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 1, होशियारपुर में 3, जालंधर में 1, एसएएस नगर में 2, रोपड़ में 2 शामिल हैं।