फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona: Two died in Chandigarh, 267 new patients found in Tricity

कोरोना से चंडीगढ़ में दो की मौत, ट्राइसिटी में 267 नए पॉजिटिव मिले, स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी

Sat, 07 Nov 2020 10:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Corona: Two died in Chandigarh, 267 new patients found in Tricity
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

लोगों की लापरवाही के कारण एक बार फिर ट्राईसिटी में कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। शनिवार को चंडीगढ़ में कोरोना के 98 नए संक्रमित मिले, वहीं दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। वहीं ट्राइसिटी में 267 नए मरीज मिले हैं। इनमें चंडीगढ़ में 98 मोहाली के 92 और पंचकूला के 77 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को 133 नए मरीज सामने आए थे। शनिवार को जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनकी पहचान सेक्टर-40 निवासी 79 वर्षीय वृद्ध और सेक्टर-38 निवासी 60 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई है। दोनों ही मरीज मोहाली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, कोरोना को मात देने वाले 53 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। चिंता की बात यह है कि मनीमाजरा से सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को वहां से 15 मरीज मिले थे, शनिवार को यह संख्या आठ रही।
विज्ञापन


लोग नहीं संभले तो बेकाबू हो सकती है स्थिति : स्वास्थ्य निदेशक
संक्रमण से बचाव में की जा रही लापरवाही का ही नतीजा है कि कोरोना के पॉजिटिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि महज 12 दिन पहले यानी 26 अक्तूबर को शहर में 47 नए मरीज मिले थे जबकि एक नवंबर को 61 और 5 नवंबर को 96 मरीज सामने आए थे लेकिन अचानक 6 नवंबर को यह संख्या 133 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि अगर लोग अब सतर्क नहीं हुए तो स्थिति बेकाबू हो सकती है। उन्होंने बताया कि संक्रमण पर काबू के लिए मोबाइल टीम की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। डिमांड के आधार पर टीम बढ़ाई जाएगी।

डॉ. कंग ने बताया कि संक्रमण पर काबू के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्क्रीनिंग जरूरी है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए लोगों को खुद आगे आकर जांच कराना होगा। इसके लिए अस्पताल में अलग-अलग जांच काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर उन काउंटरों पर जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी तो काउंटर की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

आज यहां रहेगी कोरोना जांच टीम
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क कोरोना स्क्रीनिंग के लिए चलाई जा रही मोबाइल टीम रविवार को सेक्टर-47 स्थित मेन मार्केट, मलोया स्थित सत्संग भवन के पास सामुदायिक केंद्र, इंड्रस्ट्रीयल एरिया फेज-1 के मार्केट और सेक्टर-26 स्थित पुलिस अस्पताल में रहेगी। टीम सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक मौके पर कोरोना की जांच करके रिपोर्ट देगी।

मलोया में आज लगेगा कोरोना जांच कैंप  
प्रशासन के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी मलोया के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को कोरोना जांच का मुफ्त कैंप लगा रही है। पार्टी के मेडिकल सेल के संयोजक प्रिंस भंडुला ने बताया कि पार्षद राजेश कालिया के नेतृत्व में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक कम्युनिटी सेंटर में जांच कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने मलोया वासियों से अपील की है कि वे कैंप में आएं और कोरोना की जांच करवाएं। कोरोना रोकने का सबसे सही तरीका यही है कि समय पर जांच करवाएं और मास्क लगाकर ही बाहर निकलें।

जिले में कोरोना से 77 नए संक्रमित मरीज मिले 

पंचकूला में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 60 मामले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट अभी स्थिर है। यह 94.5 फीसदी पर टिका हुआ है। दो सप्ताह में यह रिकवरी रेट औसतन 1.5 फीसदी तक गिर गया है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में रिकवरी रेट 94.5 फीसदी पर आ गया है। लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने वाले सर्वे में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है। कोरोना के लिए प्रतिदिन पांच सौ से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। 

इसके साथ ही मार्केट में भी कोरोना के टेस्ट हो रहे हैं। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है। इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट भी तैयार हो रही है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अमरावती इनक्लेव में तीन, बरवाला में दो, हंगोला में एक, कालका में एक, खेरी में एक, महेशपुर में एक, पिंजौर में सात, सकेतड़ी में एक, सेक्टर-10 में एक, सेक्टर-11 में चार, सेक्टर-12 ए में दो, सेक्टर-15 में चार, सेक्टर-16 में छह, सेक्टर-18 में तीन, सेक्टर-19 में चार, सेक्टर-20 में दो, सेक्टर-21 में पांच, सेक्टर-25 में पांच, सेक्टर-26 में दो, सेक्टर-28 में एक, सेक्टर-4 में एक, सेक्टर-7 में तीन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

मोहाली में बढ़ने लगे कोरोना के केस

मोहाली में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को रिकॉर्ड 92 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इनमें से 53 मरीज अकेले मोहाली शहर के रहने वाले हैं। वहीं, दूसरी ओर 18 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई। 

डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी को हल्के में न लें। सभी लोग अपने घर से बाहर निकलते समय तुरंत मास्क पहनें या कपड़े से चेहरा कवर करें। इसके साथ ही बाजार या अन्य भीड़ वाली जगह पर सामाजिक दूरी जरूर बनाकर रखें। बाहर से घर में या ऑफिस में आने के बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। जानकारी के मुताबिक जिले में अब लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। 

इसके साथ ही अब अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। जिसमें देखा जा रहा है कि गुरुवार को 61 केस, शुक्रवार को 71 और अब शनिवार को 92 नए संक्रमित सामने आए हैं। इस तरह आए दिन 10-20 नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 

शनिवार को आए मरीजों में डेराबस्सी इलाके में चार, ढकोली में 11 केस, घडुआं में 13 केस, खरड़ और आसपास से 10 केस, कुराली में एक केस और मोहाली में सबसे ज्यादा 53 केस सामने आए हैं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना के कुल 12822 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 11894 मरीज ठीक हो चके हैं। जबकि जिले में अभी 683 केस सक्रिय हैं और 245 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed