{"_id":"6083b6928ebc3ebd065abf7b","slug":"corona-transition-rate-increased-in-seven-districts-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना: सात जिलों ने बढ़ाई चिंता, संक्रमण दर में मोहाली सबसे आगे, मुक्तसर-फाजिल्का में हालात बदतर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना: सात जिलों ने बढ़ाई चिंता, संक्रमण दर में मोहाली सबसे आगे, मुक्तसर-फाजिल्का में हालात बदतर
Sat, 24 Apr 2021 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:42 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में अब तक 68 लाख से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 32 हजार से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
मोहाली में टीका लगवाते पूर्व पार्षद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सात जिलों की बढ़ती संक्रमण दर ने चिंता और बढ़ा दी है। इसमें मोहाली (एसएएस नगर) सबसे आगे है। यहां की संक्रमण दर 25.36 प्रतिशत पहुंच गई है। मुक्तसर और फाजिल्का में भी हालात अच्छे नहीं हैं। यहां की संक्रमण दर क्रमश: 22.53 और 19.22 प्रतिशत दर्ज की गई है। अन्य 15 जिलों में इन जिलों की अपेक्षा हालात बेहतर बने हुए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में अब तक 68 लाख से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 32 हजार से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि राज्य के कुछ ऐसे जिले हैं जहां की संक्रमण दर काफी अधिक है।
विज्ञापन
इनमें विभाग ने सात जिलों मोहाली, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, मानसा और पठानकोट को चिह्नित किया है। अन्य 15 जिलों के सर्वे में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से भी कम मिली है। इनमें फरीदकोट की संक्रमण दर सबसे कम 3.59 प्रतिशत है। यहां हर रोज संक्रमण के लगभग 35-40 मामले ही सामने आ रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने सात जिलों पर फोकस करने के लिए कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसलिए महत्वपूर्ण है संक्रमण दर
संक्रमण की दर को महामारी के आंकलन के लिए एक महत्वपूर्ण पैमाना माना जाता है। जांस हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार यह दर इस बात का सबूत देती है कि क्या कोई समुदाय कोरोना का पर्याप्त परीक्षण कर रहा है या नहीं। यदि किसी समुदाय में कोरोना पॉजिटिव की दर अधिक है, तो यह साबित होता है कि वहां बीमार और कोरोना के संदिग्ध रोगियों की परीक्षण दर अधिक है।
पंजाब के इन सात जिलों में बढ़ी है संक्रमण दर
क्रस. जिला संक्रमण दर
1. मोहाली 25.36
2. मुक्तसर 22.53
3. फाजिल्का 19.22
4. मोगा 15.41
5. बठिंडा 14.11
6. मानसा 12.52
7. पठानकोट 10.53
(नोट: जिलों की संक्रमण दर प्रतिशत में दी गई है।)
पंजाब के इन सात जिलों में बढ़ी है संक्रमण दर
क्रस. जिला संक्रमण दर
1. मोहाली 25.36
2. मुक्तसर 22.53
3. फाजिल्का 19.22
4. मोगा 15.41
5. बठिंडा 14.11
6. मानसा 12.52
7. पठानकोट 10.53
(नोट: जिलों की संक्रमण दर प्रतिशत में दी गई है।)