फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Test in GMSH 16 Chandigarh

कोरोना संक्रमण होने का शक है तो पहुंचें जीएमएसएच-16 चंडीगढ़, यहां सबकी हो रही जांच

Wed, 14 Oct 2020 10:16 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 14 Oct 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Corona Test in GMSH 16 Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : iStock
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण की चेन के कमजोर होते देख स्वास्थ्य विभाग ने जांच की सुविधा संख्या बढ़ा दी है। जीएमएसएच-16 में फ्लू क्लीनिक के अलावा इमरजेंसी में रैपिड एंटीजन किट से 24 घंटे कोरोना की जांच की जा रही है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के साथ संदिग्ध मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


कोरोना के लक्षण के अलावा जांच कराने आने वाले अन्य लोगों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को भी इसका शक हो कि उन्हें कोरोना हो गया है, वह अस्पताल आकर अपनी जांच करा सकते हैं। डॉ. नागपाल ने बताया कि अब कोरोना के मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार और खराश के अलावा भी कई नए लक्षण दिखने लगे हैं।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में बिना लक्षण वाले लोगों में कोरोना को पहचानना मुश्किल होने लगा है इसलिए बिना लक्षणों वाले लोगों की भी कोरोना जांच की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जांच कर संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में सुबह 8 से रात 8 बजे तक और इमरजेंसी में 24 घंटे जांच की सुविधा उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed