फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona shows havoc through performing art

परफार्मिंग आर्ट के जरिए दिखाया कोरोना का कहर

Fri, 29 Jan 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Corona shows havoc through performing art
सुभाष शौरी की कोरोना रूल्स द वर्ल्ड आर्ट सीरीज । - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल- 16 के ललित कला के शिक्षक सुभाष शौरी ने ‘किंग कोरोना रूल्स द वर्ल्ड आर्ट’ सीरीज बनाई है। उनकी इस सीरीज को अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रदर्शनी बिंदास आर्ट डॉट कॉम पर देखा जा सकता है। अपने आर्ट वर्क में शिक्षक शौरी ने दिखाया है कि कैसे कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपने कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन

शौरी ने बताया कि परफार्मिंग आर्ट फार्म के जरिए अपने काम को प्रदर्शित किया है। इसमें उन्होंने एक काला कपड़ा लिया है जो कोरोना के बाद हमारे जीवन में आई कठिनाइयों को दिखा रहा है। ग्लोब के जरिए विश्व को दिखाया गया है और तीसरा रंगीन कपड़े के जरिए कोरोना से पहले की मानव जीवन में खुशहाली को दिखाने का प्रयास किया है। यह आर्ट सीरीज मार्च में बनानी शुरू की थी, जब पूरे विश्व में धीरे धीरे कोरोना अपने पांव पसारने लगा था। शौरी प्रकृति पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रकृति पर समाज का काफी बुरा असर पड़ रहा है, इसलिए अपने आर्ट वर्क में दोनों को दिखाने की कोशिश कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed