फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona's havoc: Three more deaths in tricity, a record 141 new infections found in one day

कोरोना का कहर : ट्राइसिटी में तीन और मौतें, एक दिन में रिकॉर्ड 141 नए संक्रमित मिले

Mon, 03 Aug 2020 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc: Three more deaths in tricity, a record 141 new infections found in one day
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस लगातार जानलेवा होता जा रहा है। रविवार को चंडीगढ़ के बापूधाम कालोनी निवासी संक्रमित वृद्ध ने जहां पीजीआई में दम तोड़ दिया, वहीं मोहाली के कुराली और गांव सिंघपुरा निवासी दो बुजुर्गों की भी कोरोना से मौत हो गई। तीन लोगों की मौत के साथ ट्राइसिटी में एक दिन में रिकॉर्ड 141 मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


एक दिन में ट्राइसिटी में मिले संक्रमित मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 29 जुलाई को सबसे अधिक एक दिन में 121 मरीज मिले थे। रविवार को मिले नए मरीजों में चंडीगढ़ के 38, मोहाली के 45 और पंचकूला के 58 पॉजिटिव शामिल हैं।
विज्ञापन


बापूधाम निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना से पीड़ित थे। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। वह कोरोना के अलावा किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं, रविवार को मिले नए पॉजिटिव केसों में सेक्टर-48 से एक महिला व एक पुरुष, सेक्टर-56 निवासी युवती, सेक्टर-26 निवासी युवक-युवती, सेक्टर-15 के वृद्ध, सेक्टर-50 के 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना से पीड़ित मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा खुड्डा अलीशेर में एक महिला, धनास में एक बच्चा व एक महिला, सेक्टर-22 में महिला, सेक्टर-44 में युवक, सेक्टर-63 में महिला, बुड़ैल में युवक, सेक्टर-46 में दो युवक, सेक्टर-45 में पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले। सेक्टर-55, सेक्टर-46, मनीमाजरा, सेक्टर-14, सेक्टर 38 वेस्ट, सेक्टर-52, रामदरबार, सेक्टर-42 में कोरोना के मरीज मिले हैं।

उधर, मोहाली जिले में रविवार को रिकॉर्ड 45 केस सामने आए जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। यह पहला मौका है जब एक दिन में कोरोना से दो जानें गईं हैं। मृतकों की पहचान कुराली निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग और कुराली के नजदीक गांव सिंघपुरा निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है। यह दोनों ही ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज थे। दोनों का संस्कार कर दिया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब मोहाली में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 939 हो गई है और इनमें से 533 ठीक हो चुके है। अभी 389 केस एक्टिव हैं। जबकि जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने सभी लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की नसीहत दी है।

चंडीगढ़ में 15 और मोहाली में पांच लोगों ने जीती कोरोना से जंग
चंडीगढ़ में 15 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज होने वाले लोगों में मनीमाजरा, सेक्टर-63, सेक्टर-46, सेक्टर-63, सेक्टर-35, सेक्टर-7, सेक्टर 39, सेक्टर 42 व सेक्टर 46 के शामिल हैं। वहीं, मोहाली में रविवार को कोरोना को मात देकर पांच लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें 56 वर्षीय महिला निवासी सेक्टर-78, 62 वर्षीय महिला मोहाली से, 15 वर्षीय लड़का निवासी मोहाली, 32 वर्षीय पुरुष निवासी मोहाली और 30 वर्षीय महिला निवासी दप्पर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed