फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Patient Complaining to CM Manohar Lal Regarding Facilities in Covid Care Centers and Hospitals

शिकायतें: कोरोना मरीजों को नहीं मिल रहा अच्छा खाना, गुरुग्राम-मानेसर टोल पर ‘खाकी’ कर रही लूट

Mon, 07 Sep 2020 09:58 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 07 Sep 2020 09:58 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास पहुंच रही इस तरह की कई शिकायतें
  • सीएमओ व ग्रिवेंसेज ट्रैकर सेल गंभीर, अब लिया जाएगा कड़ा एक्शन
  • शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्या के समाधान में जुटा सीएमओ

विज्ञापन
Corona Patient Complaining to CM Manohar Lal Regarding Facilities in Covid Care Centers and Hospitals
अस्पताल में मिलता खाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल अस्पताल पंचकूला में कोरोना संक्रमित मरीजों को ऐसा खाना मिल रहा है, जिसे खाकर वे और बीमार हो जाएंगे। सुबह का नाश्ता भी दस बजे मिलता है। ऐसे में मरीज क्या करें? सीएम साहब, गुरुग्राम-मानेसर टोल पर रोजाना सुबह लोकल पुलिस की बर्बरता और रुपये के लिए लूटपाट हो रही है। जैसे ही प्राइवेट वाहन टोल पर आकर रुकता है, तुरंत खाकी वर्दी के लोग आकर जबरन चालान के नाम पर रोजाना लूटते हैं। यह शिकायत विनय कुमार शर्मा ने सीएम मुख्यमंत्री का भेजी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से तुरंत इस संदर्भ में संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता से संपर्क कर कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसी तरह की ढेरों शिकायतें मुख्यमंत्री हरियाणा के विभिन्न शिकायत निपटान प्लेटफार्म पर सोशल मीडिया के जरिए सीएम तक पहुंच रही हैं। इन्हें लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम का ग्रिवेंसेज ट्रैकर सेल गंभीर हो गया है। इन शिकायतों के निपटान में सीएमओ जुट गया है और सभी शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर रहा है ताकि उनकी शिकायतों को संबंधित विभागों के माध्यम से तुरंत निपटान सुनिश्चित करवा सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल भी पहले ही साफ कर चुके हैं कि प्रदेश की जनता की हर शिकायत के निवारण के लिए सूबे की सरकार न केवल प्रतिबद्ध हैं, बल्कि इस काम के लिए विशेष टीमें भी लगाई गई हैं। लोग अपनी शिकायतें बेझिझक सरकार तक पहुंचाएं, उनका समाधान जरूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता है’
सीएमओ के एक आला अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न माध्यमों से जो भी शिकायतें आती हैं उन सबको गंभीरता से लिया जाता है। मुख्यमंत्री तक पहुंची हर शिकायत का एक टिकट नंबर जनरेट किया जाता है। उन शिकायतों से संबंधित विभागों के अफसरों को अवगत करवाते हुए उन्हें शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए जाते हैं। गंभीर शिकायतों पर तो संबंधित विभाग के अफसरों से जवाबतलबी भी की जाती है।

मुख्यमंत्री तक पहुंच रहीं कुछ ऐसी शिकायतें

- अंबाला कैंट के हर्षित वर्मा ने दशहरा ग्राउंड के सामने की फोटो भेजते हुए कहा कि यहां से गुजरना अब लोगों के लिए दूभर हो चुका है। यहां कोई उनकी सुनवाई नहीं करता।
- पंचकूला के भारत ने शिकायत दी है कि यहां सिविल अस्पताल में कोविड-19 मरीजों को ठीक खाना नहीं मिल रहा है।
- पानीपत निवासी शौर्या वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा भेजा गया राशन डिपो संचालक पूरा नहीं देता, इस बार चने की दाल खा गया।

- पलवल के योगेश ने बताया कि हमारे गांव अलावलपुर में डिपो संचालक राशन नहीं देता। जब उसके पास जाते हैं तो यह कहकर वापस भेज देता है कि राशन तो खत्म हो गया।
- रोहतक के अंकित कादियान ने बताया कि सेक्टर चार एक्सटेंशन एरिया में चार महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब है। दो दिन पहले यहां रात को तीन जगह चोरी हुई। यहां सुनवाई नहीं होती।

- पलवल के सुमित ने शिकायत की कि हम गांववासियों से पानी व्यवस्था को लेकर चुनावी दिनों में झूठा वादा किया गया था। हमारे गांव में दस साल से पेयजल व्यवस्था नहीं है। आज के बाद मैं कभी वोट नहीं दूंगा।
- हांसी के वरुण ने बताया कि उनका इलाका पानी की गंभीर समस्या से गुजर रहा है। नल से गंदा पानी आ रहा है और इसके सेवन से परिवार के दो सदस्य बीमार भी हो गए हैं।

- सीएम तक कई शिकायतें विभिन्न जिलों से गलत बिजली बिल की पहुंच रही हैं। पीड़ितों का कहना है कि उनके घरों के बिजली प्वाइंट देख लिए जाएं और उनका हजारों में आया बिजली का बिल देख लिया जाए, तो हैरानी होगी। अब वे इसे ठीक करवाने के लिए भटक रहे हैं।
-  फरीदाबाद से अंकित सेठी ने गलियों में ठहरे पानी में मच्छरों के लारवे की वीडियो क्लिप भेजते हुए कहा कि सफाई के हालात खराब हैं और सेहत खतरे में हैं। कृपया मदद कीजिए।

- इसी तरह कई जिलों से टूटी व जर्जर सड़कों की शिकायतें सीएमओं तक फोटो व वीडियो क्लीपिंग समेत पहुंच रही हैं। लोगों का कहना है कि इस समस्या की सुनवाई स्थानीय स्तर पर कोई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed