{"_id":"5e6a97ba8ebc3ea7b817efa7","slug":"corona-not-yet-epidemic-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl369343751","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कोरोना अभी महामारी नहीं, पीजीआई ने जारी किया अलर्ट- 14 दिन घर के अंदर ही रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कोरोना अभी महामारी नहीं, पीजीआई ने जारी किया अलर्ट- 14 दिन घर के अंदर ही रहें
Fri, 13 Mar 2020 11:53 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने भले ही कोरोना वायरस को एक महामारी घोषित कर दिया है लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने फिलहाल शहर में कोरोना को महामारी घोषित करने से इंकार किया है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि वह अभी इंतजार करेंगे। उधर, कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए प्रशासन ने सीटीयू की सभी बसों को प्रतिदिन कीटाणु रहित (सेनेटाइज) करने के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा आईएसबीटी-17 और 43 पर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर और बोर्ड लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के फैलने के खतरे के बीच प्रतिदिन यात्रियों के लिए सेवा शुरू करने से पहले सीटीयू के बस डिपो में सभी बसों की साफ-सफाई कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सीटीयू के डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को इस्टीमेट तैयार करने और जल्द से जल्द सेनेटाइजेशन का काम शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। बसों में चढ़ने के लिए हैंड रेलिंग, बस के दरवाजे, कुर्सियां इत्यादि की सफाई और उन्हें सेनेटाइज करने पर बल दिया जाएगा, क्योंकि ऐसी जगहों पर यात्री अपना हाथ रखते हैं।
वहीं, यूटी प्रशासन ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है। शहर के तीन अस्पतालों को कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए तैयार कर लिया गया है। जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और पीजीआई में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने लोगों को एडवाइजरी जारी कर भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बसों में सफर करने वाले यात्रियों को करेंगे जागरूक
सीटीयू ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से सभी प्रमुख बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए ‘क्या करें, क्या ना करें’ के पोस्टर और बोर्ड लगाने का फैसला किया है। इन डिस्प्ले बोर्ड्स पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में यात्रियों को जागरूक करने संबंधी संदेश लिखे होंगे। सीटीयू के अधिकारियों का मानना है कि इससे कोरोना वायरस की रोकथाम और जागरुकता फैलेगी और लोग वायरस को लेकर सतर्क होंगे। इन पोस्टरों को लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

पीजीआई ने जारी किया अलर्ट
कोरोना के महामारी घोषित होते ही पीजीआई एडमिनिस्ट्रेशन ने अलर्ट जारी कर दिया है। संस्थान के सभी फैकल्टी, रेजिडेंट, रिसर्च स्कॉलर, पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश दिए गए हैं। अगर वह कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आए हैं तो 14 दिनों तक अपने घर पर ही रहें।
उन्हें इसकी सूचना अपने संबंधित हेड ऑफ डिपार्टमेंट को देनी होगी। इसमें नाम, निवास स्थान, आने-जाने की तारीख आदि का विवरण लिखें। यदि कोई लक्षण मिलता है तो इलाके के हेल्थ केयर वर्कर या अपने नजदीक के हेल्थ केयर सेंटर को सूचित करें।
डायरेक्टर प्रो. जगतराम की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस से प्रभावित देशों में चीन, इटली, ईरान, कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी शामिल हैं। वहीं, सेंट्रल गवर्नमेंट ने भी हेल्पलाइन नंबर 9779558282 जारी किया है, जहां लोग कोरोना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
मास्क व सेनिटाइजर के रेट कंट्रोल करने के लिए पीएम को लिखा पत्र
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साथ मास्क व सेनेटाइजर के रेट बढ़ गए हैं। इससे दोनों सामान आम आदमी के सीमा से बाहर हो गए हैं। बीजेपी मेडिकल सेल के प्रदेश संयोजक प्रिंस भंढुला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसकी कालाबाजारी रोकने और रेट कंट्रोल करने की मांग की है।
उनका कहना है कि कई कंपनियां इसकी आड़ में लोगों से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग से भी मांग की है कि वे समय-समय पर दुकानों की चेकिंग करें ताकि कोई दुकानदार दाम न बढ़ा सके।