फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona kills 38, 2609 infected in Tricity

कोरोना का कहर.. ट्राइसिटी में 38 की मौत, 2609 संक्रमित मिले

Thu, 06 May 2021 12:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Corona kills 38, 2609 infected in Tricity
चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला। ट्राइसिटी में बुधवार को कोरोना से 38 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मोहाली में 17 मरीजों की जान चली गई, जबकि चंडीगढ़ में 14 और पंचकूला में 7 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, 2609 लोग नए संक्रमित मिले हैं। मोहाली में सर्वाधिक 1056, चंडीगढ़ में 817 और पंचकूला में 736 नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

शहर में 24 घंटे के दौरान 14 मौतें अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। कोरोना की पहली लहर में हॉटस्पॉट रहे बापूधाम से दूसरी लहर में पहली मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, एकांतवास में रखे गए 610 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3712 संदिग्धों की कोरोना जांच की, जिनमें से 817 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 74 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 8363 हो गई है। अब तक 532 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 63 संक्रमित मिले। इसके अलावा सेक्टर-15 से 22, सेक्टर-20 से 27, सेक्टर-21 से 14, सेक्टर-22 से 31, सेक्टर-23 से 18, सेक्टर-26 से 22, सेक्टर-29 से 17, सेक्टर-38 से 16, सेक्टर-32 से 17, सेक्टर-35 सेक्टर 20, सेक्टर-39 से 19, सेक्टर-40 से 13, सेक्टर-41 से 23, सेक्टर-44 से 20, सेक्टर-45 से 17, सेक्टर-46 से 20, सेक्टर-38 वेस्ट से 23, 18 धनास से 21 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी गई जान
डड्डूमाजरा निवासी 52 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई।
सेक्टर 26 के 51 वर्षीय पुरुष की पीजीआई में मौत हो गई।
सेक्टर-37 निवासी 52 साल के पुरुष की पीजीआई में मौत हो गई।
सेक्टर-40 निवासी 60 साल के वृद्ध ने जीएमसीएच 32 में दम तोड़ दिया।
मलोया निवासी 59 वर्षीय पुरुष की पीजीआई में मौत हो गई।
सेक्टर-45 निवासी 19 साल के युवक की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
सेक्टर-49 के 80 साल के वृद्ध की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
सेक्टर-63 निवासी 56 साल की महिला की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
मौलीजागरां निवासी 50 साल के पुरुष ने जीएमसीएच 32 में दम तोड़ दिया।
मलोया निवासी 35 साल की महिला की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
धनास के 55 साल के पुरुष की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
बापूधाम निवासी 62 साल के वृद्ध की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
सेक्टर-4 निवासी 54 साल की महिला की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
सेक्टर-45 निवासी 78 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। ये सभी कोरोना के अलावा किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
मोहाली में रिकॉर्ड 17 संक्रमितों की चली गई जान
मोहाली। जिले में बुधवार को कोरोना से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1056 नए संक्रमित मिले हैं। यह कोरोना से होने वाली मौत और नए संक्रमितों की एक दिन में सबसे बड़ी संख्या है। अब तक 50988 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 651 हो गई है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। जिले में जो नए मरीज पाए गए हैं, उनमें डेराबस्सी में 128, ढकोली में 270, लालड़ू में 8, बूथगढ़ में 36, घडुआं में 84, खरड़ में 125, कुराली में 26, बनूड़ में 17 और अकेले मोहाली शहर में 362 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल संक्रमितोें की संख्या 50988 हो गई है। इनमें से 41636 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 8701 मरीज अभी सक्रिय हैं।

पंचकूला में पांच महिलाओं समेत सात ने तोड़ा दम
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना से पांच महिलाओं समेत सात लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, 736 नए संक्रमित सामने आए हैं। अब तक 234 लोगों की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट भी 88.77 फीसदी तक गिर चुका है, जबकि सक्रिय मामले 2597 तक पहुंच चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों में सेक्टर-12 निवासी एक 47 वर्षीय महिला, सेक्टर-8 निवासी एक 54 वर्षीय महिला, सेक्टर-21 निवासी एक 62 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-15 निवासी एक 67 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा कालका निवासी एक 54 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-10 निवासी 52 वर्षीय महिला, टिपरा की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला की मौत भी संक्रमण से हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed