फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona investigated in Rs. 900 and Rs. 500, administration fixed the price

अब 900 और 500 रुपये में होगी कोरोना की जांच, चौथी बार प्रशासन ने तय किए दाम

Tue, 24 Nov 2020 02:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 24 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Corona investigated in Rs. 900 and Rs. 500, administration fixed the price
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना जांच के शुल्क को लेकर अहम फैसला लिया है। यह चौथी बार है जब प्रशासन ने निजी लैब या अस्पताल में कोरोना जांच के लिए शुल्क तय किए हैं। नए आदेश के मुताबिक, अब लोग 900 रुपये में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच और 500 रुपये में रैपिड एंटीजन जांच करा सकेंगे। प्रशासन के इस कदम से शहर में कोरोना जांच कराने में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन के स्वास्थ्य सचिव की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि शहर में कोरोना की स्थिति और निजी लैबों से बातचीत करने के बाद ही जांच के शुल्क को कम करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही निजी लैबों को हिदायत भी दी गई है कि कोई भी लैब कोरोना जांच के लिए इससे ज्यादा शुल्क न वसूले। इससे पहले आरटी-पीसीआर जांच 1200 रुपये जबकि रैपिड एंटीजन जांच 500 रुपये में की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का मानना है कि जांच शुल्क कम करने के बाद सरकारी अस्पतालों में होने वाली भीड़ पर रोक लगेगी। अब लोग खुद अपनी जांच करा सकेंगे। शहर के सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच मुफ्त में हो रही है। इस समय बड़ी संख्या में लोग प्राइवेट लैब में जांच करवा रहे हैं लेकिन जांच के दाम कम करने की भी मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed