{"_id":"5f2c44208ebc3e3ca74d29c5","slug":"corona-infected-coming-double-speed-administration-worried-daily-early-august-now-figure-crossed-chandigarh-news-pkl383868487","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुनी रफ्तार से कोरोना संक्रमित आ रहे सामने, प्रशासन चिंतित, अगस्त की शुरुआत में रोज आ रहे थे 25-30 मामले, अब आंकड़ा 50 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुनी रफ्तार से कोरोना संक्रमित आ रहे सामने, प्रशासन चिंतित, अगस्त की शुरुआत में रोज आ रहे थे 25-30 मामले, अब आंकड़ा 50 पार
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में दिनोंदिन तेजी से बढ़ी रही कोरोना के मरीजों की संख्या ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति यह हो गई है कि अगस्त में महज 6 दिनों में 276 केस (औसतन 25-30 केस रोज) सामने आ रहे हैं। वहीं पिछले दो दिनों से यह आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया है। बुधवार को जहां 64 मरीज मिले, वहीं वीरवार को यह संख्या 57 रही। पॉजिटिव मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या का मुख्य कारण सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति में भी अगर लोगों ने लापरवाही बंद नहीं की तो परिणाम घातक हो सकते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों की अनदेखी कर खुद के साथ ही अपने परिवार को इस महामारी की जद में ला रहे हैं।
बॉक्स
महज 6 दिन में 276 केस
दिनांक पॉजिटिव केस
1 अगस्त 28
2 अगस्त 38
3 अगस्त 43
4 अगस्त 46
5 अगस्त 64
6 अगस्त 57
कोट
पॉजिटिव केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अगर अब भी सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की गई तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। लोगों को समझदारी दिखाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क, सैनिटाइजर के प्रयोग को अनिवार्य रूप से अपनी आदत में शामिल करना होगा। -प्रो. जगतराम, पीजीआई डायरेक्टर
विज्ञापन
बॉक्स
महज 6 दिन में 276 केस
दिनांक पॉजिटिव केस
1 अगस्त 28
2 अगस्त 38
3 अगस्त 43
4 अगस्त 46
5 अगस्त 64
6 अगस्त 57
कोट
पॉजिटिव केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अगर अब भी सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की गई तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। लोगों को समझदारी दिखाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क, सैनिटाइजर के प्रयोग को अनिवार्य रूप से अपनी आदत में शामिल करना होगा। -प्रो. जगतराम, पीजीआई डायरेक्टर
विज्ञापन