फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Corona in Punjab: Coronavirus outbreak in Punjab, Corona virus new cases in the state, Punjab News in Hindi

Corona in Punjab: पंजाब में पांच की मौत, 202 नए पॉजिटिव मिले, 238 मरीज और ठीक हुए

Tue, 30 Jun 2020 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Jun 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Corona in Punjab: Coronavirus outbreak in Punjab, Corona virus new cases in the state, Punjab News in Hindi
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

पंजाब में सोमवार को कोरोना से पांच और लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 138 हो गई है। पटियाला में 3, गुरदासपुर और संगरुर में 1-1 कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया। इस बीच, 24 घंटे के दौरान राज्य में 202 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। संगरुर (60) और पटियाला (45) में मरीजों की संख्या ने अमृतसर (21), जालंधर (9) और लुधियाना (14) को भी पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 5418 हो गई है। दूसरी ओर, राज्य में सोमवार को 238 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 294448 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में 1516 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें 24 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 5 वेंटिलेटर पर हैं। बीते 24 घंटे के दौरान स्वस्थ हुए 238 लोगों में से लुधियाना के 124, अमृतसर के 53, जालंधर के 21, कपूरथला के 11, तरनतारन के 7, बठिंडा के 6, पठानकोट, रोपड़ व मानसा के 3-3, मोहाली के 2, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट के 1-1 मरीज शामिल हैं। इनके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 3764 हो गई है।
विज्ञापन


अमृतसर: दो की मौत, 22 नए केस मिले 
अमृतसर में सोमवार को दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में चौंक पासियां के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल है, जिन्होंने सोमवार सुबह श्री गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अंतिम सांस ली। दूसरा मरीज शरीफपुर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग है। इसके साथ ही अमृतसर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 41 हो गई है। सोमवार को अमृतसर में 22 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए। इसमें चार केस संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। कोरोना से विजिलेंस अधिकारी भी संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जालंधर में मिले सात पॉजिटिव, संख्या 714 हुई
जालंधर में सोमवार को 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 714 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 21 हो चुकी है। सोमवार को मिले मरीजों में 4 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। यह मरीज बस्ती शेख, अमर नगर, गुलाब देवी रोड, अमर गार्डन, गुज्जा पीर और पठानकोट बाईपास के रहने वाले हैं।

फरीदकोट: एक पुलिसकर्मी समेत तीन संक्रमित, 10 डिस्चार्ज 

फरीदकोट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास सोमवार को थाना सदर फरीदकोट के एक मुलाजिम समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के 10 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले पॉजिटिव मिले जैतो के युवक की पत्नी व बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है और गांव कोहारवाला निवासी व थाना सदर में तैनात पुलिस मुलाजिम भी संक्रमित मिला है।

गुरदासपुर: चार नए केस मिले
गुरदासपुर में सोमवार को चार नए संक्रमित केस मिले। सोमवार को जिले में छह मरीज ठीक हुए जिसमें 4 गुरदासपुर और 2 बटाला अस्पताल में दाखिल थे। संक्रमित मरीजों में गुरदासपुर के आर्य नगर मोहल्ला का 40 साल का मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर और पंडोरी महंता का 25 साल का एक छात्र शामिल है। यह छात्र पिछले दिनों दिल्ली से आया था। बटाला के अच्चली गेट में भी 79 साल का बुजुर्ग पॉजिटिव मिला है। वहीं गांव तपाला डेरा बाबा नानक की एक महिला भी संक्रमित पाई गई है, जो गांव जोड़िया के संक्रमित किसान के संपर्क में आई थी।  

फिरोजपुर: डिलीवरी के बाद महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 
सिविल अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से अस्पताल में खलबली मच गई है। 24 जून को सिविल अस्पताल में एक गर्भवती दाखिल हुई। ऑपरेशन करने से पहले उसका सैंपल लिया गया। उसके बाद महिला ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद जच्चा-बच्चा वार्ड में खलबली मच गई। 

वार्ड के डॉक्टर समेत 38 स्टाफ सदस्यों के सैंपल लिए गए। महिला के परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं। युवती का पिता ऑटो चालक है। इसलिए संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या काफी हो सकती है। इसके अलावा फाजिल्का की अदालत में आरोपी को पेश किया गया। 29 जून को आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संबंधित जज के अलावा रीडर, स्टेनोग्राफर, नायब कोर्ट समेत आठ स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है। उक्त सभी के कोरोना  जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। 

लुधियाना में कोरोना के 18 नए मामले मिले

लुधियाना में सोमवार को कोरोना के 18 नए केस सामने आए। इसमें लुधियाना से संबंधित 10 मामले हैं, जबकि आठ केस अन्य जिलों से संबंधित हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 800 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा के अनुसार, सोमवार को डीएमसी से 12 नए केस रिपोर्ट किए गए। इसमें लुधियाना के सात, बरनाला, मोगा, अमृतसर, जम्मू और जालंधर से एक-एक मामला है। 

एसपीएस अस्पताल से कोरोना के चार मामले आए, जिसमें लुधियाना के तीन और एक मामला संगरूर से है। मोहनदेई अस्पताल से भी दो मामले सामने आए है, यह दोनों मामले संगरूर से हैं। कोरोना को हराने वाले 29 लोगों को सेहतमंद होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, इसमें 26 लोग लुधियाना और तीन अन्य जिलों से संबंधित हैं। 

तरनतारन: एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित छह पॉजिटिव
तरनतारन में सोमवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल छह लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मिले मामलों में मास्टर कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला, उसके 37 वर्षीय बेटे, 32 वर्षीय पुत्रवधू व 14 वर्षीय पोती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार का कोई भी यात्रा इतिहास नहीं है।

वहीं, चुघ अस्पताल में तैनात 55 वर्षीय कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद अस्पताल को बंद कर डॉक्टरों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। एक बेकरी के 55 वर्षीय मालिक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। दोपहर को स्वास्थ्य विभाग ने उक्त बेकरी बंद करवा दी। एसएमओ डॉ. इंद्रमोहन गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। 

पटियाला के कोरोना पॉजिटिव की चंडीगढ़ में मौत, 15 नए केस 

पटियाला के गांव सधारनपुर के रहने वाले 55 साल के संक्रमित व्यक्ति की चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 अस्पताल में मौत हो गई। वहीं जिले में सोमवार को 15 नए केस भी सामने आए हैं। कोविड केयर सेंटर मैरीटोरियस स्कूल से सरकारी राजिंदरा अस्पताल शिफ्टिंग के समय फरार होने वाली कोरोना पॉजिटिव महिला को पुलिस ने गुरुद्वारा दुखनिवारण के पास से रविवार रात पकड़ लिया।

पुलिस चौकी माडल टाउन इंचार्ज रौणी सिंह ने बताया कि महिला को पकड़ कर स्वास्थ्य विभाग के हवाले करके उसे राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया है। खन्ना की रहने वाली 55 साल की यह महिला नाभा में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। वहां जांच के लिए लिया उसका सैंपल पॉजिटिव आया। पुलिस के मुताबिक महिला की रिपोर्ट अब निगेटिव है। 

कपूरथला: पूर्व पार्षद समेत सात नए केस
कपूरथला में सोमवार को सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें विधायक राणा गुरजीत सिंह के साथ काफिले में शामिल रहने वाला एक पूर्व पार्षद समेत कपूरथला के छह और फगवाड़ा के पांछट का एक व्यक्ति शामिल है। इनमें एक 14 साल का किशोर भी है। सिविल अस्पताल के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. राजीव भगत ने यह जानकारी दी। 

पठानकोट के सिविल सर्जन समेत नौ संक्रमित
पठानकोट सिविल सर्जन डॉ. समेत नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चीफ फार्मेसी अफसर भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को संक्रमित पाए गए सिविल सर्जन पिछले एक पखवाड़े से बीमार चल रहे थे। एक सप्ताह पहले भी उन्होंने सिविल अस्पताल से जांच करवाई थी। लोगों की सेहत का ख्याल रखने वाला सिविल अस्पताल खुद कोरोना की चपेट में है। सिविल सर्जन समेत चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके बाद विभाग ने सिविल सर्जन ऑफिस के स्टाफ में कटौती कर दी है। अब 50 फीसदी स्टाफ का रोस्टर तैयार कर दिया गया है। यह रोस्टर के हिसाब से एक दिन ड्यूटी देने वाला कर्मी दूसरे दिन छुट्टी पर होगा। उसकी जगह स्टाफ का दूसरा कर्मी अपनी सेवाएं निभाएगा। 

होशियारपुर में लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव 
सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के एलटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनोद सरीन को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उन्होने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है जबकि एक्टिव केसों की संख्या 12 हैं। 161 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed