फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Punjab: Corona virus cases rise in Mohali at the end of August

मोहाली: अगस्त के अंत में बिगड़ा कोरोना, पॉजिटिव केसों का अनुपात राज्य औसत से ज्यादा

Thu, 10 Sep 2020 06:03 PM IST
ajay kumar नवनीत छिब्बर, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
नवनीत छिब्बर, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Sep 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Corona in Punjab: Corona virus cases rise in Mohali at the end of August
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

पंजाब में कोरोना के दस्तक दिए हुए छह माह बीत चुके हैं। नौ मार्च को अमृतसर में पंजाब का पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। मोहाली में 20 मार्च को पहला कोरोना पॉजिटिव केस समाने आया था, जो कि पंजाब का तीसरा पॉजिटिव केस था। जून तक हालात काबू में थे, जुलाई में स्थिति बिगड़ी और अगस्त के अंत से लेकर अब तक हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हालांकि जांच और संक्रमण का अनुपात मोहाली में राज्य से कहीं ज्यादा है। इसके बावजूद राहत की बात यह है कि मोहाली में हालात राज्य के औसत से बेहतर हैं। 

विज्ञापन


ट्राइसिटी के अहम अंग और पंजाब के महत्वपूर्ण जिले मोहाली में कोरोना संक्रमण बेकाबू सा होता नजर आता है। क्योंकि मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब भी मोहाली कोरोना संक्रमितों के मामले में राज्य में पांचवे नंबर पर है। यह तब है जब सब डिवीजन डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर जैसा पंजाब का पहला कंटेनमेंट जोन मोहली जिले में था। 
विज्ञापन


20 मार्च को मोहली में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। जिसके बाद मार्च में पॉजिटिव मामलों की संख्या 7 तक पहुंची। अप्रैल के आखिरी दिन यानि 31 तारीख को मोहाली जिले के नयागांव में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की पहली मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी, जो कि राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण हुई चौथी मौत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल के पहले पखवाड़े यानी शुरूआती 15 दिनों में 50 कोरोना संक्रमित सामने आए, जिनमें से एक की मौत हो गई। वहीं अप्रैल के दूसरे और आखिरी पखवाड़े में महज 30 पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद मई में हालात काबू में रहे। पहले पखवाड़े में 17 और दूसरे पखवाड़े में महज 10 कोरोना पॉजिटिव केस आए। इस महीने कोरोना संक्रमण के कारण एक मौत हुई। 

जून में संक्रमण के मामले थोड़ा बढ़े लेकिन किसी की मौत नहीं हुई। जून के पहले पखवाड़े में 64 और दूसरे में 50 संक्रमण के मामले सामने आए। यह वो वक्त था जब राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे। इसके बावजूद मोहाली जिले ने खुद को काफी हद तक सुरक्षित कर लिया था। 

जुलाई में फिर से हालात बिगड़ना शुरू हुए। जुलाई के पहले पखवाड़े में 199 कोरोना के मामले आए। जिनमें से 6 की मौत हो गई। वहीं जुलाई के दूसरे और अंतिम पखवाड़े में 341 पॉजिटिव केस आए और 5 की मौत संक्रमण के कारण हुई। अगस्त के पहले पखवाड़े में यह ग्राफ ऊपर गया और पहले पखवाड़े में 909 पॉजिटिव सामने आए, जबकि इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई। 

अगस्त के दूसरे और अंतिम पखवाड़े से हालात फिर बिगड़ने लगे। अगस्त के अंतिम पखवाड़े में 2056 पॉजिटिव केस आए। जिनमें से 50 की संक्रमण के कारण मौत हो गई। सितंबर में 8 तारीख तक 1233 मामले सामने आए। जबकि इस दौरान 35 लोगों की मौत हुई। 

मोहाली जिले में आठ सितंबर, 2020 तक 

  • कोरोना टेस्ट - 41500
  • कुल कोरोना संक्रमित - 4920
  • एक्टिव केस - 935
  • ठीक होने वाले - 3867
  • कोरोना से मौतें - 118

टेस्ट और पॉजिटिव केस का अनुपात 

  • मोहाली - 11.85 प्रतिशत 
  • पंजाब - 5.62 प्रतिशत

एक्टिव केस

  • मोहाली - 19 प्रतिशत
  • पंजाब - 24.1 प्रतिशत

रिकवरी केस

  • मोहाली - 78.59 प्रतिशत
  • पंजाब - 73 प्रतिशत

कोरोना संक्रमण से मौत

  • मोहाली - 2.39 प्रतिशत
  • पंजाब - 2.90 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed