{"_id":"5fb7da898ebc3e9c033418cf","slug":"corona-in-punjab-815-fresh-covid-19-positive-cases-reported-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 815 नए पॉजिटिव मिले, 16 मरीजों की मौत, फरीकोट में तीन शिक्षिकाएं और एक छात्र संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 815 नए पॉजिटिव मिले, 16 मरीजों की मौत, फरीकोट में तीन शिक्षिकाएं और एक छात्र संक्रमित
Fri, 20 Nov 2020 08:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
पंजाब में शुक्रवार को फरीदकोट के सरकारी स्कूल में तीन शिक्षिकाओं और एक छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सूबे में 815 संक्रमण के नए मामले भी सामने आए हैं। संक्रमणग्रस्त 16 लोगों की मौत हो गई। अब तक संक्रमण से 4572 लोगों की पंजाब में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फरीदकोट के पक्खी कलां सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तीन शिक्षिकाएं और एक छात्र संक्रमित मिले हैं। सूबे में अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 2970682 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 144995 दर्ज की गई है। 133929 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 141 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 12 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 877 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 521 और पटियाला में 409 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को 16 मौतों में बठिंडा के दो, फिरोजपुर का एक, होशियारपुर का एक, जालंधर के चार, लुधियाना का एक, मानसा दो दो, एसएएस नगर के तीन, मुक्तसर का एक और पटियाला का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन