{"_id":"5f64ef748ebc3e98297a4198","slug":"corona-in-punjab-2817-fresh-cases-and-62-died-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पंजाब में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 62 की गई जान, 2817 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पंजाब में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 62 की गई जान, 2817 पॉजिटिव मिले
Fri, 18 Sep 2020 11:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना से 62 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 2708 हो गई है। इसके अलावा 2817 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 92833 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1524012 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 92833 दर्ज की गई है। 68463 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 646 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
जलांधर में अब तक 301 और पटियाला में 275 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को भी लुधियाना में 12 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। जालंधर में 10 और पटियाला में 5 लोग वायरस से जान गंवा चुके हैं। जिलेवार मौतों में बठिंडा में 1, मुक्तसर में 2, रोपड़ में 1, अमृतसर में 2, गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 7, कपूरथला में 2, एसएएस नगर में 6, एसबीएस नगर 2, पठानकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, तरनतारन में 2, फरीदकोट में 1, संगरूर में 2, बरनाला 2 और मोगा में 1 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमित 2817 मामलों में 11 पॉजिटिव केस पंजाब के बाहर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन