{"_id":"5f74aaa5d83a3a6fc07839fc","slug":"corona-in-punjab-1435-fresh-covid-19-positive-cases-and-47-deaths-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: पंजाब में अब तक 3406 लोगों ने गंवाई जान, 24 घंटे में 47 की मौत, 1435 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: पंजाब में अब तक 3406 लोगों ने गंवाई जान, 24 घंटे में 47 की मौत, 1435 नए पॉजिटिव
Wed, 30 Sep 2020 09:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना से मौतों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। बुधवार को राज्य में कोरोना से 47 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 3406 पहुंच गई है। इसके अलावा 1435 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 113886 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1841955 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 113886 दर्ज की गई है। 93666 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 372 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 49 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 741 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 390 और पटियाला में 321 लोग दम तोड़ चुके हैं। बुधवार को होशियारपुर में 7, लुधियाना में 6, जालंधर में 5, एसएएस नगर में 5, बठिंडा में 4, गुरदासपुर में 4, रोपड़ में 3, अमृतसर में 2, फिरोजपुर में 2, संगरूर में 2, बरनाला में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, फजिल्का में 1, मोगा में 1, मुक्तसर में 1, एसबीएस नगर में 1 और पटियाला में 1 व्यक्ति संक्रमण से मौत का शिकार हो गए। पांच ऐसे केस हैं, जो पंजाब के बाहर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन