{"_id":"5f775d5f8ebc3e9bc61cad3c","slug":"corona-in-punjab-1071-fresh-covid-19-positive-cases-and-50-deaths-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: पंजाब में 1071 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमण से 50 मरीजों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: पंजाब में 1071 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमण से 50 मरीजों की जान गई
Fri, 02 Oct 2020 10:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना से मौतों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना से 50 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 3501 पहुंच गई है। इसके अलावा 1071 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 116213 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1902976 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 116213 दर्ज की गई है। 97777 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 318 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 59 की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 750 संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 396 और पटियाला में 328 संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को 50 मौतों में अमृतसर में 8, गुरदासपुर में 6, लुधियाना में 6, फिरोजपुर में 4, होशियारपुर में 4, संगरूर में 4, फतेहगढ़ साहिब में 3, पटियाला में 3, फजिल्का में 2, जालंधर में 2, मोगा में 2, एसबीएस नगर में 2, बठिंडा में 1, फरीदकोट में 1, कपूरथला में 1 और एसएएस नगर में 1 हुई है।
विज्ञापन