फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Haryana: 2493 new corona positive cases found in Haryana

हरियाणा में नहीं थम रहा कोरोना, 26 की और मौत, 2493 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 15 Sep 2020 10:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Sep 2020 10:41 PM IST
सार

  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 98622 पहुंची, मरने वाले 1026 हुए
  • रिकवरी रेट थोड़ा बढ़ा, मगर संक्रमण की दर भी ज्यादा हुई

विज्ञापन
Corona in Haryana: 2493 new corona positive cases found in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में कोरोना से 26 और मरीजों की मौत हो गई है। 2493  नए कोरोना के केस भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर चिंतित है। 118965 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। रिकवरी रेट थोड़ा बढ़कर 78.24 प्रतिशत हो गया है तो वहीं संक्रमण की दर भी बढ़कर 6.45 प्रतिशत हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 98622 पहुंच गई है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 1026 छू गया है। 

विज्ञापन


फतेहाबाद में दो, गुरुग्राम में दो, अंबाला में दो, करनाल में पांच, पलवल में दो, पंचकूला में चार, भिवानी में एक, कुरुक्षेत्र में दो, सिरसा में एक, फतेहाबाद में दो व कैथल में तीन मरीजों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया है। 329 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 270, गुरुग्राम में 324, सोनीपत में 76, रेवाड़ी में 88, अंबाला में 190, रोहतक में 151, पानीपत में 121, करनाल में 149, हिसार में 195, पलवल में 50, पंचकूला में 181, महेंद्रगढ़ में 31, झज्जर में 34, भिवानी में 38, कुरुक्षेत्र में 145, नूंह में 14, सिरसा में 87, यमुनानगर में 123, फतेहाबाद में 173, कैथल में 22, जींद में 26 व चरखी दादरी में पांच नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 16409, गुरुग्राम में 15923, सोनीपत में 6278, रेवाड़ी में 4669, अंबाला में 6198, रोहतक में 4404, पानीपत में 5991, करनाल में 5788, हिसार में 4070, पलवल में 2033, पंचकूला में 4386, महेंद्रगढ़ में 2594, झज्जर में 1951, भिवानी में 2110, कुरुक्षेत्र में 3909, नूहं में 987, सिरसा में 2502, यमुनानगर में 3012, फतेहाबाद में 1748, कैथल में 1391, जींद में 1391 व चरखी दादरी में 416 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 


अब तक ठीक हुए मरीज
फरीदाबाद में 14441, गुरूग्राम में 13334, सोनीपत में 5350, रेवाड़ी में 4079, अंबाला में 4272, रोहतक में 3262, पानीपत में 4429, करनाल में 3864, हिसार में 2892, पलवल में 1805, पंचकूला में 2964, महेंद्रगढ़ में 2090, झज्जर में 1456, भिवानी में 1721, कुरुक्षेत्र में 2302, नूंह में 833, सिरसा में 1548, यमुनानगर में 2347, फतेहाबाद में 998, कैथल में 1394, जींद में 918 व चरखी दादरी में 267 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed