हरियाणा में और सुधरा रिकवरी रेट, 1313 नए पॉजिटिव मिले, 2161 मरीज ठीक हुए
- प्रदेश में 1313 नए कोरोना मरीज सामने आए, 2161 मरीज ठीक होकर घर गए
- कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 129912 हुई, मरने वाले मरीजों की संख्या 1402
विस्तार
हरियाणा में कोरोना से बीस और मरीजों की मौत हो गई है। फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में एक, रेवाड़ी में दो, अंबाला में एक, पानीपत में चार, करनाल में एक, हिसार में तीन, झज्जर में एक, नूहं में एक, सिरसा में एक, यमुनानगर में एक, फतेहाबाद में दो मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। कई दिनों बाद पिछले चौबीस घंटों में नए मरीजों की संख्या 1400 से कम 1313 पहुंची है। जबकि 2161 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 129912 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1402 पहुंच गया है।
प्रदेश में 115038 मरीज ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अब 13472 एक्टिव मरीज हैं। अभी 317 मरीजों की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। रिकवरी रेट 88.55 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.69 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 142562 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6473 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 163, गुरुग्राम में 208, सोनीपत में 94, रेवाड़ी में 87, अंबाला में 59, रोहतक में 13, पानीपत में 37, करनाल में 48, हिसार में 164, पलवल में 37, पंचकूला में 82, महेंद्रगढ़ में 14, झज्जर में 35, भिवानी में 48, कुरुक्षेत्र में 39, नूंह में 6, सिरसा में 38, यमुनानगर में 59, फतेहाबाद में 37, कैथल में 31, जींद में 0 व चरखी दादरी में 14 नए मरीज सामने आए हैं।
अब तक फरीदाबाद में 19982, गुरुग्राम में 20921, सोनीपत में 8355, रेवाड़ी में 5797, अंबाला में 7969, रोहतक में 5937, पानीपत में 7357, करनाल में 7375, हिसार में 6351, पलवल में 2633, पंचकूला में 6074, महेंद्रगढ़ में 3467, झज्जर में 2524, भिवानी में 2794, कुरुक्षेत्र में 5684, नूहं में 1123, सिरसा में 3807, यमुनानगर में 4240, फतेहाबाद में 2368, कैथल में 2470, जींद में 2059 व चरखी दादरी में 625 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 18638, गुरुग्राम में 18377, सोनीपत में 7734, रेवाड़ी में 5180, अंबाला में 7226, रोहतक में 5127, पानीपत में 6599, करनाल में 6605, हिसार में 5075, पलवल में 2499, पंचकूला में 5223, महेंद्रगढ़ में 2988, झज्जर में 2262, भिवानी में 2534, कुरुक्षेत्र में 5093, नूंह में 1032, सिरसा में 3094, यमुनानगर में 3678, फतेहाबाद में 1979, कैथल में 2115, जींद में 1565 व चरखी दादरी में 415 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।