फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   381 new corona virus positive cases found in Chandigarh, panchkula and Mohali

कोरोना का कहरः ट्राइसिटी में मिले रिकॉर्ड 381 नए संक्रमित, तीन ने तोड़ा दम

Sat, 22 Aug 2020 10:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 22 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
381 new corona virus positive cases found in Chandigarh, panchkula and Mohali
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को जहां कोरोना से तीन और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, वहीं रिकॉर्ड 381 नए संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। एक दिन में ट्राइसिटी में मिलने वाले संक्रमितों का अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें चंडीगढ़ के 145, मोहाली के 144 और पंचकूला के 92 मरीज शामिल हैं। वहीं, मृतकों में दो संक्रमित मोहाली के जबकि एक बुजुर्ग पंचकूला का रहने वाला था। ट्राइसिटी में दिनोंदिन बढ़ती नए मरीजों की चेन प्रशासन से लेक स्वास्थ्य विभाग तक के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


मृतकों में मोहाली के डेराबस्सी निवासी 70 वर्षीय महिला भी शामिल है, जिसका जीएमसीएच पटियाला में भर्ती थी। वहीं, मोहाली के पभात निवासी 80 साल के बुजुर्ग की मौत कमांड अस्पताल में हुई है। दोनों ही कोविड के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। जबकि मोहाली फेज-छह के एक निजी अस्पताल में कोविड से जिला रोपड़ के नंगल में रहने वाले व्यक्ति की भी जान गई है।
विज्ञापन


उधर, पंचकूला कोरोना से संक्रमित 61 वर्षीय बुजुर्ग की सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इसकी पुष्टि पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। सीएमओ ने बताया कि माढ़ावाला निवासी मरीज को सांस लेने में दिक्कत थी। उन्हें बीते वीरवार को भर्ती कराया गया था। यह पंचकूला में कोरोना से दसवीं मौत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने मोहाली के दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि की। वहीं, एक निजी अस्पताल में रोपड़ निवासी व्यक्ति की मौत भी हुई है। दूसरी तरफ जिले में 144 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 56 लोगों ने कोरोना को मात दी है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड के मरीजों की संख्या 2561 पर पहुंच गई है। 1311 लोग तंदरुस्त हो चुके हैं। वहीं, 1201 एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा अब तक 48 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, चंडीगढ़ में शनिवार को भी अब तक के सबसे ज्यादा 145 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि 45 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इससे पहले 17 अगस्त को 114 और 20 अगस्त को 119 पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। 145 मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव केस की संख्या 2776 हो गई है, जबकि अभी 87 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना के कारण अब तक शहर में 33 मौत हो चुकी है।

लापरवाही पड़ने लगी भारी
कुछ दिनों पहले तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से पॉजिटिव आने वाले ज्यादातर मामले परिवार के ही संक्रमित सदस्य के संपर्क में आने वाले लोगों के थे लेकिन अब स्थिति भयावह हो चुकी है। सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी के कारण शहर के लगभग हर इलाके में कीरोना की चेन सक्रिय हो चुकी है। अलग-अलग घरों के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हर दिन शहर के विभिन्न सेक्टर और अन्य क्षेत्रों के लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि अब अगर न चेता गया तो फिर स्थिति नियंत्रण से बाहर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed