{"_id":"5f3bb6148ebc3e3caa5feb9d","slug":"corona-cases-and-death-in-chandigarh-panchkula-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड, अब तक का सबसे बड़ा कोरोना 'ब्लास्ट'...75 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड, अब तक का सबसे बड़ा कोरोना 'ब्लास्ट'...75 संक्रमित मिले
Tue, 18 Aug 2020 04:36 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 18 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
हरियाणा के पंचकूला जिले में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं और अब तक का सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। दरअसल, जिले में मंगलवार को एक साथ 75 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
पंचकूला सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 75 नए कोरोना संक्रमित मरीजों में पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों व क्षेत्रों से लोग शामिल हैं। कुछ मरीज अन्य जिलों व राज्यों के भी हैं। सेक्टर 15, 20 व 21, पिंजौर से मरीज हैं।
इसके अलावा सोलन, ढकोली और कुरुक्षेत्र के मरीज भी शामिल हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि ज्यादातर कोरोना संक्रमित मरीज वो सामने आ रहे हैं, जो कोरोनाग्रस्त मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सभी मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही सभी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाकर ट्रेस भी किया जा रहा है, ताकि उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके।