फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona: 135 new patients found, infection rate of 9.55 percent

कोरोना : 135 नए मरीज मिले, 9.55 प्रतिशत हुई संक्रमण दर

Sun, 24 Jul 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona: 135 new patients found, infection rate of 9.55 percent
चंडीगढ़। शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को 135 नए मरीज मिले। वहीं, 34 मरीजों की हालत गंभीर हैं। पीजीआई व अन्य अस्पतालों में भर्ती कर इनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि यह चौथी लहर की शुरुआत भी हो सकती है लेकिन स्थिति की गंभीरता जानने के लिए जरूरी है कि संक्रमित मरीजों का जिनोम सिक्वेंसिंग कराया जाए क्योंकि गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या वायरस के नए स्वरूप (वेरिएंट) के हमले की ओर भी संकेत कर रही है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन के अनुसार, ईमटेक में 15 दिन में चिह्नित मरीजों की जिनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है लेकिन अब तक उनमें सिर्फ ओमिक्रान वेरिएंट ही पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1414 लोगों की जांच की, जिनमें से 64 पुरुष और 71 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 7 दिन की अवधि पूरी होने पर 88 मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके बावजूद सक्रिय मरीजों की संख्या 674 है। वही संक्रमण दर 9.55 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता काफी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा 8-8 मरीज सेक्टर-38 व धनास में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक
विश्व चिकित्सा संघ के सलाहकार डॉ. आरएस बेदी का कहना है कि अमेरिका में भी यही स्थिति है। लगातार संक्रमण दर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है लेकिन वहां गंभीर मरीजों की संख्या न के बराबर है। ऐसे में अगर अपने यहां गंभीर मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज हो रहा है तो स्थिति गंभीर है इसलिए देरी नहीं की जानी चाहिए।

नए इस स्ट्रेन की जानकारी और उसकी ताकत का हमें पूरी तरह पता होनी चाहिए जिससे बचाव कार्य उसी अनुपात में किया जा सके। वहीं यह भी जरूरी है कि संक्रमित मरीजों पर टीके के प्रभाव का भी आकलन किया जाए। कहीं ऐसा ना हो कि नए स्ट्रेन में टीका प्रभावी साबित न हो लेकिन इन सारे बिंदुओं की जानकारी जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट के आधार पर ही की जा सकती है। अगर जिनोम सिक्वेंसिंग में किसी नए वेरिएंट की पुष्टि हो जाती है तो सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदियां लगाने पर विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed