फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona: 1170 infected in Tricity, 7 dead, Chandigarh

कोरोना : चंडीगढ़ में 398 और पंचकूला में 236 पॉजिटिव, मोहाली के चार मरीजों समेत ट्राइसिटी में सात की मौत

Sun, 11 Apr 2021 02:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 11 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Corona: 1170 infected in Tricity, 7 dead, Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) में शनिवार को कोरोना से जहां सात मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं 1170 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से चार मोहाली जबकि तीन चंडीगढ़ के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में मोहाली के 536, चंडीगढ़ के 398 और पंचकूला के 236 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में शनिवार को जिन तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-49 निवासी 73 वर्षीय वृद्धा की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। वहीं, सेक्टर-48 निवासी 79 वर्षीय वृद्ध ने भी मोहाली के ही एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन


वह भी कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे जबकि सेक्टर-23 निवासी 50 वर्षीय पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। तीन और मरीजों की मौत के बाद शहर में कोरोना मृतकों की संख्या 396 पर पहुंच गई है। वहीं, तेजी से बढ़ते मरीजों ने सक्रिय केसों की संख्या 3265 पर पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ में शनिवार को 3115 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें से 398 संक्रमित मिले, जबकि 130 की रिपोर्ट आनी बाकी है। पॉजिटिव मिले 398 मरीजों में पुरुषों की संख्या 242 व महिलाओं की संख्या 156 है।

शनिवार को मनीमाजरा में 18, सेक्टर-51, सेक्टर-46, सेक्टर-27 और सेक्टर-18 में 11-11, सेक्टर-7 और सेक्टर-15 में 16, सेक्टर-30 में 10, सेक्टर-38 में 17, सेक्टर-45 में 13 मरीज मिले। वहीं, एकांतवास में रखे गए 343 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद शनिवार को छुट्टी दे दी गई।


आज यहां रहेगी मोबाइल टीम
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क कोरोना स्क्रीनिंग के लिए चलाई जा रही मोबाइल टीम रविवार को सेक्टर-17 बस स्टैंड, पेक, शिवालिक व्यू, पार्क व्यू सेक्टर-24, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, माउंट व्यू होटल और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-38 में रहेगी। टीम सुबह 9:30 से अपराह्न 3 बजे तक मौके पर कोरोना जांच के लिए नमूने एकत्र करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed