फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cool weather due to rain

आसमान से बरसी राहत, बारिश के बाद मौसम हो गया सुहावना

Sun, 21 May 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
 cool weather due to rain
बारिश में भीगते युवा - फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदले मिजाज से शनिवार को शहरवासियों को गर्मी से राहत से मिली। साथ ही दिन व रात के तापमान में कमी दर्ज की गई है। शनिवार सुबह से ही बादल छा गए। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि 11 बजे के बाद धूप निकल आई। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


 मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिन भी मौसम सुहावना रहने वाला है। रविवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हल्के बादल और हल्की बारिश की भी संभावना है। चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल सकती है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त ओलावृष्टि और बारिश हुई है। जिसका असर अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में जारी रहेगा। मौसम विभाग ने साफ किया है कि ये बारिशे प्री मानसून नहीं है। अभी इसमें समय लगने का अनुमान है। चंडीगढ़ में मानसून एक जुलाई के आसपास आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed