फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cool style in summer... Crochet designs add to the beauty of the house

Chandigarh News: गर्मी में कूल अंदाज... क्रोशिया से बनाए डिजाइन घर की खूबसूरती में लगा रहे चार चांद

Sun, 05 May 2024 03:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Cool style in summer... Crochet designs add to the beauty of the house
चंडीगढ़। बात घर की सजावट की हो तो हर कोई बेहद चूजी हो जाता है। सभी की यही चाह होती है कि उसका घर बाकियों से अलग नजर आए। इसके लिए कोई महंगे पर्दे चुनता है तो कोई दीवारों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग से सजाता है। लेकिन इन दिनों होम डेकोर को लेकर बाजार तेजी से बदल रहा है। क्रोशिया के परंपरागत डिजाइन को होम डेकोर में तवज्जो दिया जाने लगा है। मौजूदा समय में गर्मी को ध्यान में रखते हुए ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम तक को कूल अंदाज में सजाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें केसमेंट के फैब्रिक पर क्रोशिया से बनाए गए डिजाइन को सजाकर आकर्षक बेडशीट, पिलो कवर, कुशन कवर और पर्दे तक तैयार किए जा रहे हैं। कारीगरों का कहना है कि लोग अपनी सोच के अनुरूप इसे तैयार करवा रहे हैं। सेक्टर-28 स्थित हिमाचल भवन में लगी प्रदर्शनी कॉटन एक्सपो में होम डेकोर से जुड़े स्टॉल पर केसमेंट वाले होम डेकोर के ढेरों रेंज उतारी गई है जो महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में भी तेजी से बढ़ रहा क्रोशिया का चलन
होम डेकोर का स्टाल लगाने वाली कारीगर ज्योति ने बताया कि पहले क्रोशिया से बने आइटम गांव में ज्यादा उपयोग किए जाते थे। लेकिन अब शहर में भी इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए होम डेकोर में इसका प्रयोग बेहद आकर्षक अंदाज में करने का प्रयास किया है। इसमें केसमेंट के फैब्रिक पर क्रोशिया से तैयार किए गए डिजाइन को बेहद बारीकी से सिला जाता है। इसमें इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है कि फैब्रिक लाइट कलर का हो जिससे क्रोशिया की डिजाइन उस पर उभर कर सामने आए। गर्मी के लिए लाइट कलर की ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन


एक बेडशीट तैयार करने में लगता है एक महीने का समय

होम डेकोर का स्टाल लगाईं एकता ने बताया कि इस तरह के एक बेडशीट तैयार करने में लगभग एक महीने का समय लग जाता है। एकता ने बताया कि कस्टमाइज्ड ऑर्डर में हमारा प्रयास होता है कि बेडशीट के अनुसार ही पिलो कवर, कुशन कवर और पर्दे की डिजाइन तैयार की जाए। वही यह भी बेहद जरूरी होता है कि होम डेकोर के लिए तैयार किए जाने वाले आइटम के फैब्रिक का कलर कस्टमर के वॉल के कलर से मैच करता हो, जिससे खूबसूरती और निखरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट -
क्रोशिया वर्क है बेहद पसंद
होम डेकोर के लिए क्रोशिया वर्क के बेडशीट की खरीदारी कर रहीं दिव्या सेठ और उनकी दोस्त आरती सिंह ने बताया कि बचपन में उन्होंने स्कूल में क्रोशिया वर्क सीखा था। लेकिन कभी घर के लिए कुछ खास बनाने का मौका नहीं मिला। ऐसे में बेडशीट, कुशन कवर, पिलो कवर और परदे पर किए गए क्रोशिया वर्क के आकर्षण डिजाइन ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। इसलिए वह इसकी खरीदारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed