फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cool evening breeze and rain have changed the weather; rain is expected for five days

Chandigarh News: शाम की ठंडी हवा और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, पांच दिन होगी बारिश

Mon, 31 Aug 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cool evening breeze and rain have changed the weather; rain is expected for five days
चंडीगढ़। दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद रविवार शाम करीब छह बजे चली ठंडी हवाओं ने चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज बदल दिया। हवा के साथ शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अगले पांच दिनों तक शहर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस मानसून सीजन में 1 जून से अब तक चंडीगढ़ में 609.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है। साथ ही तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा। 2 सितंबर को तापमान सबसे कम रह सकता है। इस दिन अधिकतम पारा 32 और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 3 और 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज होने से दिनभर लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed