फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Convocation ceremony on November 2 in Peck, ISRO Chairman Dr. Somnath will be presented with honorary degree

Chandigarh News: पेक में दो नवंबर को दीक्षांत समारोह, इसरो के चेयरमैन डॉ. सोमनाथ को भेंट की जाएगी मानद उपाधि

Wed, 25 Oct 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony on November 2 in Peck, ISRO Chairman Dr. Somnath will be presented with honorary degree
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में दो नवंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचेंगे। संस्थान पहली बार इसरो के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ को मानद उपाधि भेंट करेगा। कार्यक्रम के लिए पंडाल फुटबाॅल ग्राउंड में लगाया जाएगा। इसमें एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के पीछे डॉ. एस सोमनाथ का बड़ा हाथ है, उनकी निगरानी में यह पूरा ऑपरेशन चला। वह इंजीनियरिंग के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मानद उपाधि के लिए पेक की सीनेट ने भी सहमति जता दी है।
विज्ञापन

पेक निदेशक डॉ. बलदेव सेतिया ने बताया कि एक या दो दिन में लिखित में अनुमति पत्र आ जाएगा। इस बार संस्थान की ओर से बीटेक के 640, एमटेक के 60 से अधिक, पीएचडी के 35 उम्मीदवारों को डिग्री दी जाएंगी। इस बार भी छात्रों और शिक्षकों का पहरावा भारतीय परिधान ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यातिथि करेंगे लड़कों के नए छात्रावास का उद्घाटन
पेक के निदेशक डॉ. बलदेव सेतिया ने बताया कि लड़कों के लिए नया छात्रावास बनाया है। इसका उद्घाटन दीक्षांत समारोह के दिन ही मुख्यातिथि करेंगे। इसमें 150 लड़कों के ठहरने की व्यवस्था है। यह छात्रावास पिछली बार शुरू किए हिमालयन छात्रावास के बराबर में ही बनाया है।


अभिभावकों के लिए ऑडिटोरियम में होगी व्यवस्था
पेक में अभिभावकों और सामान्य छात्रों के लिए सीनेट और ऑडिटोरियम में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। दोनों जगहों पर दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम काे लाइव चलाया जाएगा। समारोह के लिए अभी बीटेक, एमटेक और पीएचडी के छात्रों की डिग्रियां प्रिंट होने के साथ साज-सज्जा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed