{"_id":"57eea7ef4f1c1b9074575fa0","slug":"convocation-ceramony-itbp-soldiers-pass-out-women-band-passing-out-prade-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह: आईटीबीपी में शामिल 57 जवान, देशसेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह: आईटीबीपी में शामिल 57 जवान, देशसेवा की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
57 अधिनस्थ अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी में पासिंग आउट परेड के दौरान पहली बार महिला बैंड ने हिस्सा लिया। इससे पहले बैंड में पुरुष कांस्टेबल ही हिस्सा लेते आए थे। तीन माह की ट्रेनिंग के बाद महिलाओं ने पासिंग आउड परेड में भाग लिया। इनमें कुल 22 महिला कांस्टेबल हैं।
48 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद परिपक्व बन चुके 57 अधिनस्थ अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में शुक्रवार को शामिल हुए। पंचकूला के भानू स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे अधीनस्थ अधिकारी प्रशिक्षणार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार सिंह, महानिरीक्षक, उत्तर पश्चिमी सीमांत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल थे। मुख्य अतिथि का प्रशिक्षण केंद्र के उप महानिरीक्षक पीएस पापटा ने स्वागत किया।
भानू के प्रशिक्षण केंद्र में शपथ ग्रहण समारोह में इन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आकर्षक पासिंग आउट परेड निकाली गई। इस परेड का नेतृत्व उप निरीक्षक डीजी उदय प्रताप सिंह और परेड 21 सी उप निरीक्षक जीडी प्रवीण नेगी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अब प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में प्राप्त कौशल का प्रदर्शन करना होगा।