फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy surrounded the chief pilgrimage plans, own the fixed charge

विवादों में घिरी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, अपनों ने ही उठाए सवाल

Sat, 31 Dec 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर) Updated Sat, 31 Dec 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Controversy surrounded the chief pilgrimage plans, own the fixed charge
सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत सुनाम से शुरू योजना उस समय विवादों में घिर गई जब अकाली दल से संबंधित एक नेता के चहेते ही यात्रा के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


भाजपा समेत वार्डों के जनप्रतिनिधियों ने इस पर सवाल उठाए हैं और आम लोगों को नजरअंदाज करने व इस योजना को मात्र अपने चहेतों तक सीमित रखने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुनाम शहर से अमृतसर और मां चिंतपूर्णी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी बसों को विधायक गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने रवाना किया। लोंगोवाल ने कहा कि योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है और सभी धर्मों के श्रद्धालु अपने धाम से दर्शन करने जा पा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना को कुछ इलाकों तक सीमित करने का आरोप

Controversy surrounded the chief pilgrimage plans, own the fixed charge
सीएम बादल

भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष राजीव गर्ग ने आरोप लगाया कि अकाली दल के एक स्थानीय नेता ने इस योजना को कुछ इलाकों तक सीमित करके इस योजना को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

 सरकार ने गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह योजना शुरू की थी, लेकिन निचले स्तर पर पार्टी नेता इसे उचित ढंग से लागू नहीं होने दे रहे हैं। बल्कि इस योजना को अपने चहेतों तक सीमित कर रहे हैं और आम लोगों से हक छीन कर सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। 

दूसरी तरफ नगर पार्षद यादविंदर निर्माण, एमसी सर्बजीत कौर व एमसी चरणजीत कौर ने कहा कि उन्हें इस योजना की कोई जानकारी नहीं दी गई है। जबकी सरकार की यह योजना तो सभी के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed