फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy over setting up a street stall, man stabs woman

कुलचे की रेहड़ी लगाने पर विवाद, व्यक्ति ने महिला को चाकू घोंपा

Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Controversy over setting up a street stall, man stabs woman
चंडीगढ़। सेक्टर-32 अस्पताल के बाहर कुलचे की रेहड़ी लगाने को लेकर एक व्यक्ति ने महिला के हाथ पर चाकू घोंप दिया। महिला ने आरोपी पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी विजय पाल (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय महिला अपने भाई के साथ अस्पताल के बाहर कुलचे की रेहड़ी लगाती है। उनके पास में ही आरोपी विजय पाल भी कुलचे की रेहड़ी लगाता है। रेहड़ी लगाने को लेकर आरोपी महिला के साथ झगड़ा करता था। वीरवार को भी आरोपी उनके साथ झगड़ा और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को उठाकर दूर ले गया। जब महिला ने खुद को छुड़वाने के लिए धक्कामुक्की तो आरोपी ने उसके हाथ पर चाकू घोंप दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed